Bhagalpur News: भागलपुर शहर में उन्नत चिकित्सा सेवाओं को लेकर एक महत्वपूर्ण पहल के तहत मणिपाल हॉस्पिटल द्वारा विशेष प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। इस दौरान अस्पताल की ओर से एक प्रेरणादायक ‘पेशेंट जर्नी’ और सफल इलाज की कहानी साझा की गई, जिसमें आधुनिक तकनीक और विशेषज्ञ चिकित्सा के सकारात्मक परिणामों को सामने रखा गया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य उन्नत क्लिनिकल केयर और जटिल बीमारियों के सफल उपचार की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाना था। अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सकों ने बताया कि आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं और रोबोटिक सर्जरी जैसी तकनीकों के माध्यम से अब जटिल से जटिल मामलों का भी सफल इलाज संभव हो रहा है।
प्रेसवार्ता में गायनेकोलॉजिक ऑन्कोलॉजी और रोबोटिक सर्जरी की विशेषज्ञ डॉ. नेहा अग्रवाल ने महिलाओं से संबंधित कैंसर और जटिल सर्जरी के आधुनिक उपचार के बारे में विस्तार से जानकारी दी। वहीं सर्जिकल ऑन्कोलॉजी (विशेष रूप से ब्रेस्ट कैंसर सर्जरी) की विशेषज्ञ डॉ. पूजा अग्रवाल ने स्तन कैंसर के इलाज में नई तकनीकों और सर्जिकल प्रक्रियाओं की सफलता पर प्रकाश डाला।
अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों के प्रति जागरूकता बढ़ाना और समय पर जांच की आवश्यकता को समझाना इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है। विशेषज्ञ डॉक्टरों ने कहा कि प्रारंभिक पहचान और सही समय पर उपचार से मरीजों की जान बचाई जा सकती है और बेहतर परिणाम हासिल किए जा सकते हैं।
इस अवसर पर लोगों से अपील की गई कि किसी भी गंभीर बीमारी के लक्षण दिखने पर देर न करें और तुरंत जांच कराएं, क्योंकि समय पर उपचार ही जीवन बचाने की सबसे बड़ी कुंजी है।
रोबोटिक सर्जरी से बदलेगी इलाज की तस्वीर: अब जटिल बीमारियों पर भी जीत संभव
मणिपाल हॉस्पिटल की प्रेसवार्ता में विशेषज्ञ डॉक्टरों ने साझा की सफल इलाज की कहानी, समय पर जांच पर दिया जोर
RELATED ARTICLES
Bhāgalpur
clear sky
36.4
°
C
36.4
°
36.4
°
26 %
2kmh
4 %
Tue
36
°
Wed
38
°
Thu
38
°
Fri
37
°
Sat
33
°


