Bhagalpur News: भागलपुर के सबौर थाना क्षेत्र के ग्राम लैलख में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला अपराधकर्मी को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर की गई छापेमारी में महिला के घर से एक देसी कट्टा, एक देसी मस्कट, 62 जिंदा कारतूस, ₹4 लाख 20 हजार नकद और 1.875 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई।
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि महिला अपने पति के साथ मिलकर किसी गंभीर अपराध की योजना बना रही है और घर में अवैध हथियार छिपाकर रखे हुए हैं। सूचना के सत्यापन के बाद गठित टीम ने छापेमारी कर मीणा देवी (पति–जनकलाल मंडल) को गिरफ्तार किया। पूछताछ में महिला ने अपने पति की संलिप्तता भी स्वीकार की है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है।
गिरफ्तार महिला और उसके पति के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि अवैध हथियार और आपराधिक गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
👉 बरामदगी:
देसी कट्टा – 01
देसी मस्कट – 01
जिंदा कारतूस – 62
नकद राशि – ₹4,20,000
विदेशी शराब – 1.875 लीटर
सबौर में महिला अपराधी गिरफ्तार: घर से देसी कट्टा-मस्कट, 62 जिंदा कारतूस और ₹4.20 लाख नकद बरामद
Bhāgalpur
clear sky
27.8
°
C
27.8
°
27.8
°
55 %
3kmh
1 %
Sun
43
°
Mon
41
°
Tue
32
°
Wed
35
°
Thu
30
°


