Homeभागलपुर सिटीमायागंज में इलाज के दौरान एएसआई की मौत, पुलिस विभाग में शोक

मायागंज में इलाज के दौरान एएसआई की मौत, पुलिस विभाग में शोक

जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल में चल रहा था इलाज, गोड्डा में हादसे के बाद किया गया था रेफर

Bhagalpur News:  भागलपुर के मायागंज स्थित जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल से दुखद खबर सामने आई है। झारखंड के गोड्डा टाउन थाना में एएसआई पद पर तैनात अशोक यादव की इलाज के दौरान मौत हो गई। इस घटना के बाद पुलिस विभाग और परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई है।
मिली जानकारी के अनुसार, अशोक यादव मूल रूप से भोजपुर जिले के आरा के निवासी थे और वर्तमान में गोड्डा नगर थाना में एएसआई के पद पर कार्यरत थे। बताया जा रहा है कि रात में टहलने के दौरान अचानक उनका पैर फिसल गया और वे एक मंजिल से नीचे गिर पड़े, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आई।
घटना के तुरंत बाद उन्हें गोड्डा के स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन हालत बिगड़ने पर बेहतर इलाज के लिए भागलपुर के मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां डॉक्टरों की टीम ने उनका इलाज शुरू किया, पर सिर में गंभीर चोट होने के कारण उनकी स्थिति नाजुक बनी रही और तमाम प्रयासों के बावजूद उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।
घटना की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया, वहीं पुलिस महकमे में भी शोक का माहौल है। सहकर्मियों ने अशोक यादव को कर्तव्यनिष्ठ और मिलनसार अधिकारी बताया।
फिलहाल पुलिस द्वारा आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपने की तैयारी है। 🕯️

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bhāgalpur
clear sky
34.4 ° C
34.4 °
34.4 °
30 %
1.7kmh
8 %
Tue
35 °
Wed
38 °
Thu
37 °
Fri
38 °
Sat
36 °

Most Popular