Homeबिहारशाहकुंड में जमीन विवाद बना हत्या की वजह: किसान मोहम्मद आलम की...

शाहकुंड में जमीन विवाद बना हत्या की वजह: किसान मोहम्मद आलम की गला घोंटकर और सिर कूचकर हत्या

भागलपुर जिले के शाहकुंड प्रखंड के खुलनी पंचायत स्थित रामपुर लोंगाई गांव से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां जमीन विवाद ने एक किसान की जान ले ली। मृतक की पहचान गांव निवासी मोहम्मद आलम (55 वर्ष) के रूप में हुई है, जिनकी गला घोंटकर और सिर कूचकर निर्मम हत्या कर दी गई।

गाय चराने निकले थे, वापस नहीं लौटे

परिजनों के अनुसार, सोमवार दोपहर मोहम्मद आलम गांव से लगभग आधा किलोमीटर पश्चिम स्थित बहियार इलाके में गाय चराने गए थे, लेकिन देर शाम तक जब वे घर नहीं लौटे तो परिजन चिंतित हो उठे। खोजबीन के दौरान उसी इलाके में उनका शव संदिग्ध हालत में पड़ा मिला, जिसके बाद गांव में सनसनी फैल गई।

जमीन विवाद से जुड़ा है मामला

मृतक के पुत्र मोहम्मद शफीक ने बताया कि कुछ समय से चार डिसमिल जमीन को लेकर उनके पिता का विवाद गांव के कुछ लोगों और नाथनगर क्षेत्र के कुछ बाहरी लोगों से चल रहा था। उन्होंने यह भी बताया कि एक माह पूर्व ही इन लोगों ने उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दी थी।

पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने शुरू की जांच

घटना की सूचना पर सिटी डीएसपी शुभांक मिश्रा और विधि व्यवस्था डीएसपी चंद्रभूषण घटनास्थल पर पहुंचे और जांच शुरू की। फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्र किए हैं। पुलिस हत्या को गंभीरता से लेते हुए अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर चुकी है और संभावित ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी गई है।

गांव में भय और आक्रोश का माहौल

हत्या की खबर फैलते ही गांव में मातम और दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग की है। परिजनों ने न्याय और हत्यारों की जल्द गिरफ्तारी की गुहार लगाई है।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bhāgalpur
scattered clouds
33.2 ° C
33.2 °
33.2 °
47 %
4.2kmh
35 %
Tue
39 °
Wed
38 °
Thu
34 °
Fri
35 °
Sat
30 °

Most Popular