Homeबिहारदिल्ली सड़क हादसे में बिहार के चार लोगों की मौत पर मुख्यमंत्री...

दिल्ली सड़क हादसे में बिहार के चार लोगों की मौत पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मर्माहत, परिजनों को मिलेगा 2-2 लाख रुपये की सहायता

Bihar News:  दिल्ली के द्वारिका सेक्टर-23 में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में बिहार के गया जिले के रहने वाले चार लोगों की मौत पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने घटना को अत्यंत दुखद और पीड़ादायक बताया।

मुख्यमंत्री ने हादसे में जान गंवाने वाले सभी मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से प्रत्येक को 2-2 लाख रुपये अनुग्रह अनुदान देने का निर्देश दिया है। इसके अलावा, अन्य विभागों द्वारा अनुमन्य सभी सहायता राशियाँ भी आश्रित परिवारों को प्रदान की जाएंगी।

मुख्यमंत्री ने इस दुःखद अवसर पर शोक संतप्त परिवारों को ईश्वर से धैर्य और शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि मृतकों के पार्थिव शरीर को उनके मूल निवास स्थान तक सम्मानपूर्वक पहुंचाया जाए।

इसके लिए मुख्यमंत्री ने स्थानिक आयुक्त, नई दिल्ली को आदेश दिया है कि वे दिल्ली सरकार से समन्वय स्थापित कर आवश्यक प्रबंध करें। मुख्यमंत्री ने हादसे में घायल लोगों के समुचित इलाज की व्यवस्था कराने और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की भी कामना की है।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bhāgalpur
few clouds
23.3 ° C
23.3 °
23.3 °
88 %
3.7kmh
23 %
Tue
38 °
Wed
38 °
Thu
34 °
Fri
34 °
Sat
34 °

Most Popular