Homeभागलपुर सिटीनाथनगर पहुंचे शाहनवाज हुसैन, बोले – वार्ड 4 में भी लगे राहत...

नाथनगर पहुंचे शाहनवाज हुसैन, बोले – वार्ड 4 में भी लगे राहत कैंप, मवेशियों के चारे की भारी कमी

नाथनगर (भागलपुर): भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सोमवार को नाथनगर के बाढ़ प्रभावित इलाकों के दौरे पर पहुंचे। उन्होंने चंपानगर के मेदनी नगर में बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी और मौके पर स्थिति का जायजा लिया।

शाहनवाज हुसैन ने जिला प्रशासन की ओर से लगाए गए राहत शिविरों की व्यवस्था की सराहना की, लेकिन कहा कि वार्ड संख्या 4 में भी तत्काल राहत कैंप स्थापित किया जाए, क्योंकि वहां के लोग भी बाढ़ की मार झेल रहे हैं। उन्होंने विशेष रूप से मवेशियों के चारे की भारी कमी और बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में विषैले जीव-जंतुओं के खतरे की ओर प्रशासन का ध्यान दिलाया।

उन्होंने आग्रह किया कि प्रभावित परिवारों के साथ-साथ मवेशियों के भोजन और सुरक्षा की व्यवस्था पर भी प्राथमिकता से काम किया जाए, ताकि आपदा से जूझ रहे लोगों और उनके पशुओं दोनों को राहत मिल सके।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bhāgalpur
overcast clouds
40.2 ° C
40.2 °
40.2 °
18 %
1.8kmh
99 %
Sat
42 °
Sun
44 °
Mon
44 °
Tue
44 °
Wed
44 °

Most Popular