Homeभागलपुर सिटीमुसीबत में भी कमाई का धंधा – NH पर बाइक पार कराने...

मुसीबत में भी कमाई का धंधा – NH पर बाइक पार कराने के नाम पर हो रही उगाही

भागलपुर:  बाढ़ से त्रस्त भागलपुर के लोगों के लिए मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। अब हालात यह हो गए हैं कि आपदा के बीच भी कुछ लोग मुनाफा कमाने का तरीका खोज रहे हैं।

राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) पर बाढ़ का पानी भरने से बाहर से आने-जाने वाले यात्री फंस रहे हैं। इस स्थिति का फायदा उठाते हुए कुछ स्थानीय लोग बाइक पार कराने के नाम पर खुलेआम पैसों की मांग कर रहे हैं। जो यात्री तय रकम चुका देते हैं, उनकी बाइक ट्रैक्टर पर लादकर पानी पार कराई जाती है, जबकि बाकी लोगों को वहीं रोक दिया जाता है।

स्थानीय निवासियों ने इसे “आपदा में अवसर” का गलत और शर्मनाक उदाहरण बताया है। सबसे चिंताजनक बात यह है कि जिला प्रशासन इस उगाही से अनजान बना हुआ है और NH पर यह अवैध खेल लगातार जारी है।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bhāgalpur
overcast clouds
29.4 ° C
29.4 °
29.4 °
64 %
8.4kmh
99 %
Tue
29 °
Wed
38 °
Thu
33 °
Fri
32 °
Sat
32 °

Most Popular