Homeभागलपुर सिटीनशा करने से रोकना पड़ा भारी: रोशन कुमार की पीट-पीटकर हत्या, इलाज...

नशा करने से रोकना पड़ा भारी: रोशन कुमार की पीट-पीटकर हत्या, इलाज के दौरान मौत

नाथनगर के मथुरापुर गांव में दिल दहला देने वाली वारदात, पत्नी गर्भवती—परिवार में मचा कोहराम, पुलिस कर रही आरोपियों की तलाश

Bhagalpur News: भागलपुर जिले के नाथनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मथुरापुर गांव में एक बेहद दर्दनाक और चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां नशा करने से मना करना एक युवक के लिए जानलेवा साबित हो गया। इस घटना में रोशन कुमार नामक युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी गई, जिसके बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार, मृतक रोशन कुमार (पिता – जमुना मंडल) 23 मार्च की शाम करीब 7 बजे अपने घर के बाहर मौजूद था। उसी दौरान कुछ युवक वहां बैठकर नशा कर रहे थे। रोशन कुमार ने जब इसका विरोध किया और उन्हें ऐसा करने से रोका, तो यह बात आरोपियों को नागवार गुजरी। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और आरोपियों ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर रोशन कुमार पर हमला बोल दिया।
बताया जा रहा है कि आरोपी रोहित कुमार, आशीष कुमार, गुलजारी कुमार, किसलय कुमार सहित 7 से 8 अन्य युवकों ने मिलकर रोशन कुमार की लाठी-डंडों से जमकर पिटाई कर दी। इस हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने आनन-फानन में उसे इलाज के लिए भागलपुर के मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए इलाज शुरू किया। हालांकि, जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे रोशन कुमार ने आखिरकार दम तोड़ दिया।
रोशन कुमार की मौत के बाद पूरे परिवार में मातम का माहौल है। बताया जा रहा है कि उसकी शादी 8 मई 2025 को हुई थी और उसकी पत्नी वर्तमान में 6 महीने की गर्भवती है। परिवार में वह चार भाइयों में तीसरे नंबर पर था। इस घटना ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया है।
घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में भी तनाव का माहौल बना हुआ है। वहीं, नाथनगर थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते प्रशासन सख्त कार्रवाई करे, तो इस तरह की घटनाओं पर लगाम लगाई जा सकती है। फिलहाल, सभी आरोपियों की गिरफ्तारी का इंतजार है और पूरे मामले पर पुलिस की कार्रवाई पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bhāgalpur
clear sky
38.1 ° C
38.1 °
38.1 °
23 %
1kmh
7 %
Fri
39 °
Sat
43 °
Sun
43 °
Mon
44 °
Tue
44 °

Most Popular