Homeभागलपुर सिटीभागलपुर: कल से शुरू होगा जनगणना का महाभियान, जिलाधिकारी ने अधिकारियों को...

भागलपुर: कल से शुरू होगा जनगणना का महाभियान, जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

17 अप्रैल से 1 मई तक पोर्टल पर खुद दर्ज करें अपनी जानकारी, प्रगणकों को देना होगा सिर्फ 'यूनिक आईडी'

Bhagalpur News: भागलपुर जिले में कल यानी 17 अप्रैल से मकानों के सूचीकरण और जनगणना का कार्य शुरू होने जा रहा है। इस महाभियान की तैयारियों को लेकर गुरुवार को समीक्षा भवन में जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिया कि इस पूरी प्रक्रिया को ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से पूरी पारदर्शिता और सुगमता के साथ संपन्न कराया जाए।

सेल्फ एन्यूमरेशन: घर बैठे दर्ज करें विवरण

​बैठक में जिलाधिकारी ने बताया कि 17 अप्रैल से 01 मई 2026 तक नागरिकों के लिए ‘स्व-गणना’ (Self Enumeration) की सुविधा उपलब्ध रहेगी। कोई भी नागरिक या परिवार का मुखिया आधिकारिक पोर्टल (http://se.census.gov.in) पर जाकर अपने मकान और सुविधाओं से संबंधित जानकारी साझा कर सकता है।

पोर्टल पर दर्ज करनी होगी 33 प्रकार की जानकारी:

  • ​पोर्टल पर मोबाइल नंबर और OTP के जरिए लॉगिन करना होगा।
  • ​जिला और स्थान चिह्नित करने के बाद 33 प्रकार के वैकल्पिक प्रश्न सामने आएंगे।
  • ​सबमिट करने के बाद एक यूनिक आईडी (ID) मिलेगी, जिसे सुरक्षित रखना अनिवार्य है।
  • ​2 मई से जब प्रगणक घर आएंगे, तो इसी आईडी की मदद से डाटा को फाइनल किया जाएगा।

अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी तय

​जिलाधिकारी ने कार्य में तेजी लाने के लिए कड़ा रुख अपनाते हुए निर्देश दिया कि सभी सरकारी अधिकारी और कर्मचारी 17 और 18 अप्रैल को अनिवार्य रूप से अपनी स्व-गणना पूरी कर लें।

  • शिक्षा, स्वास्थ्य, आईसीडीएस और कृषि विभाग को अपने कर्मियों को सक्रिय करने का निर्देश दिया गया है।
  • प्रखंड विकास पदाधिकारियों (BDO) को निर्देश दिया गया कि वे पंचायत के मुखिया और अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करें। जनप्रतिनिधि न केवल अपना डाटा अपलोड करेंगे, बल्कि आम जनता को भी इसके लिए प्रेरित करेंगे।

बैठक में रहे मौजूद

​इस उच्चस्तरीय बैठक में उप विकास आयुक्त  प्रदीप कुमार सिंह, अपर समाहर्ता  दिनेश राम, अपर समाहर्ता (विधि व्यवस्था) श्री राकेश रंजन, अपर समाहर्ता (आपदा)  कुंदन कुमार, संयुक्त निदेशक जनसंपर्क नागेंद्र कुमार गुप्ता और जिला सांख्यिकी पदाधिकारी लखीराम मुर्मू उपस्थित थे। जिले के सभी प्रखंडों से बीडीओ और अन्य अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ऑनलाइन जुड़े रहे।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bhāgalpur
clear sky
26.5 ° C
26.5 °
26.5 °
66 %
3.3kmh
0 %
Thu
27 °
Fri
39 °
Sat
43 °
Sun
43 °
Mon
44 °

Most Popular