Homeभागलपुर सिटीभागलपुर में 85 पदों पर बहाली के लिए नियोजन कैंप का आयोजन

भागलपुर में 85 पदों पर बहाली के लिए नियोजन कैंप का आयोजन

SIS कंपनी द्वारा सुरक्षा सुपरवाइजर, गार्ड, कैश कस्टोडियन और अधिकारी पदों पर भर्ती; 23 से 25 मार्च तक तीन प्रखंडों में कैंप

Bhagalpur News: भागलपुर के युवाओं के लिए रोजगार का एक बड़ा अवसर सामने आया है। बिहार सरकार के युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के अंतर्गत अवर प्रादेशिक नियोजनालय, भागलपुर द्वारा नियोजन कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इस कैंप के माध्यम से निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनी SIS Security and Intelligence Services Limited द्वारा कुल 85 पदों पर भर्ती की जाएगी।

जारी सूचना के अनुसार, भर्ती सुरक्षा सुपरवाइजर, सुरक्षा जवान, कैश कस्टोडियन और सुरक्षा अधिकारी के पदों पर की जाएगी। इसमें सुरक्षा सुपरवाइजर के 5 पद, सुरक्षा जवान के 50 पद, कैश कस्टोडियन के 20 पद और सुरक्षा अधिकारी के 10 पद शामिल हैं।

इन पदों के लिए अभ्यर्थियों की आयु 19 से 40 वर्ष निर्धारित की गई है। शैक्षणिक योग्यता पद के अनुसार 10वीं, 12वीं और स्नातक रखी गई है। चयनित उम्मीदवारों को 15,000 रुपये से लेकर 30,500 रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। सभी पद केवल पुरुष अभ्यर्थियों के लिए निर्धारित हैं।

नियोजन कैंप का आयोजन अलग-अलग प्रखंडों में किया जाएगा। 23 मार्च 2026 को सुलतानगंज प्रखंड परिसर, 24 मार्च को नाथनगर प्रखंड परिसर और 25 मार्च को जगदीशपुर प्रखंड परिसर में यह कैंप आयोजित होगा।

अधिकारियों ने बताया कि इस नियोजन कैंप में भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों का नियोजनालय में निबंधन अनिवार्य है। उम्मीदवारों का चयन SIS कंपनी के निर्धारित मानकों के अनुसार किया जाएगा।

जिला प्रशासन ने युवाओं से अपील की है कि वे इस अवसर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और नियोजन कैंप में भाग लेकर रोजगार प्राप्त करें।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bhāgalpur
few clouds
23.3 ° C
23.3 °
23.3 °
88 %
3.7kmh
23 %
Tue
38 °
Wed
38 °
Thu
34 °
Fri
34 °
Sat
34 °

Most Popular