Homeपश्चिम बंगालमालदा मंडल ने विश्व पर्यावरण दिवस पर 25,000 पौधे लगाए, "एक पेड़...

मालदा मंडल ने विश्व पर्यावरण दिवस पर 25,000 पौधे लगाए, “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान में मियावाकी तकनीक का उपयोग

Bhagalpur News: विश्व पर्यावरण दिवस 2025 के अवसर पर पूर्व रेलवे के मालदा मंडल द्वारा “एक पेड़ माँ के नाम” राष्ट्रीय अभियान के अंतर्गत भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस वर्ष की थीम “प्लास्टिक प्रदूषण समाप्त करें” को ध्यान में रखते हुए इस कार्यक्रम का उद्देश्य स्वच्छ, हरित और टिकाऊ पर्यावरण की दिशा में ठोस पहल करना था।

कार्यक्रम के तहत मालदा टाउन, साहिबगंज, भागलपुर, जमालपुर, मुंगेर सहित 15 प्रमुख रेलवे स्थलों और मालगोदाम क्षेत्रों में कुल 25,000 पौधों का रोपण किया गया। इस वृक्षारोपण अभियान में ‘मियावाकी पद्धति’ का उपयोग किया गया, जो कम समय में घना, देशज और जैवविविधता से भरपूर वन क्षेत्र विकसित करने की वैज्ञानिक तकनीक है।

🔹 मालदा टाउन से शुरुआत

मालदा टाउन स्टेशन परिसर स्थित महानंदा रेलवे कॉलोनी के रेलवे पार्क में इस अभियान का शुभारंभ हुआ।
मंडल रेल प्रबंधक (DRM) मनीष कुमार गुप्ता ने पौधारोपण कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस अवसर पर ERWWO मालदा की अध्यक्षा  मनीषा गुप्ता, वरिष्ठ अधिकारी, महिला संगठन की सदस्याएं, रेलवे कर्मचारी व परिजन उपस्थित रहे।
यहाँ 2,000 पौधेमा आनंदमयी सेवा आश्रम” के सहयोग से लगाए गए।

🔹 अन्य प्रमुख स्थानों पर गतिविधियाँ:

  • साहिबगंज:संजीवनी गंगा” संस्था के सहयोग से 5,000 पौधे लगाए गए।
  • भागलपुर: बाराहाट, टिकानी व मंदार हिल स्टेशन क्षेत्रों में 5,000 पौधे, AEN/भागलपुर और अडानी पावर के संयुक्त प्रयास से लगाए गए।
  • जमालपुर:
    • डीजल शेड में वरिष्ठ मंडल यांत्रिक अभियंता कृष्ण कुमार दास ने कर्मचारियों संग पौधे लगाए।
    • जमालपुर कार्यशाला, दौलतपुर माल साइडिंग व अकरा नगर स्टेशन पर 3,250 पौधे रोपे गए।
  • मुंगेर स्टेशन: स्थानीय NGO “मुंगेर सेवा मंच” के सहयोग से 1,000 पौधे लगाए गए, जो स्टेशन गार्डन की देखरेख भी करेगा।

DRM मनीष कुमार गुप्ता ने कहा –
“मियावाकी तकनीक से तैयार यह हरित आवरण न केवल वातावरण को शुद्ध बनाएगा, बल्कि रेलवे परिसरों की सुंदरता और जैवविविधता को भी बढ़ाएगा। प्लास्टिक प्रदूषण के खिलाफ हमारी यह हरियाली क्रांति एक उदाहरण बनकर उभरेगी।”


विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bhāgalpur
broken clouds
24.4 ° C
24.4 °
24.4 °
81 %
4.1kmh
51 %
Mon
24 °
Tue
38 °
Wed
38 °
Thu
34 °
Fri
34 °

Most Popular