Homeबिहारगोपालपुर में गंगा कटाव का कहर, जलमीनार बहते हुए कैमरे में कैद

गोपालपुर में गंगा कटाव का कहर, जलमीनार बहते हुए कैमरे में कैद

भागलपुर (नवगछिया): गंगा के तेज कटाव ने गोपालपुर प्रखंड में तबाही मचा दी है। तीनटंगा गांव का एक बड़ा हिस्सा नदी में समा गया, वहीं गांव का जलमीनार भी कटाव की चपेट में आकर ध्वस्त हो गया। यह पूरी घटना ग्रामीणों ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद की, जिसमें साफ दिख रहा है कि कैसे जलमीनार पहले धीरे-धीरे झुकता है और फिर तेज आवाज के साथ गंगा की धार में समा जाता है।

कटाव के कारण गांव की पेयजल आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई है। जलमीनार के बहने से ग्रामीणों को पीने के पानी के लिए गंभीर संकट का सामना करना पड़ रहा है। भयावह कटाव से सहमे ग्रामीण अपने घर-बार छोड़कर सुरक्षित और ऊंचे स्थानों की ओर पलायन कर रहे हैं।

प्रशासनिक अधिकारियों के मुताबिक, स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और प्रभावित परिवारों के लिए राहत एवं पुनर्वास कार्य की तैयारी की जा रही है। फिलहाल, गंगा का जलस्तर बढ़ने के साथ कटाव की रफ्तार भी तेज होती जा रही है, जिससे आस-पास के अन्य गांव भी खतरे के घेरे में आ गए हैं।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bhāgalpur
overcast clouds
24.4 ° C
24.4 °
24.4 °
79 %
6.6kmh
100 %
Sun
25 °
Mon
36 °
Tue
34 °
Wed
31 °
Thu
33 °

Most Popular