Homeबिहारवैशाली: खूनी इश्क का खौफनाक अंत! प्रेमी देवर ने प्रेग्नेंट भाभी की...

वैशाली: खूनी इश्क का खौफनाक अंत! प्रेमी देवर ने प्रेग्नेंट भाभी की गला दबाकर की हत्या, फिर खुद पुलिस को फोन कर रची साजिश

मर्डर मिस्ट्री: रास्ते का कांटा बनी प्रेमिका को प्रेमी ने उतारा मौत के घाट, साक्ष्य छुपाने के लिए शव को फंदे से लटकाया

Bihar News: बिहार के वैशाली जिले से प्रेम और विश्वासघात की एक ऐसी वारदात सामने आई है जिसे सुनकर किसी की भी रूह कांप जाए। पटेढ़ी बेलसर थाना क्षेत्र के मौना विशुनपुर गांव में एक प्रेमी देवर ने अपनी ही प्रेग्नेंट प्रेमिका (भाभी) की गला दबाकर हत्या कर दी। इतना ही नहीं, शातिर आरोपी ने पुलिस को गुमराह करने के लिए खुद ही फोन कर हत्या की झूठी कहानी रची और मृतका के सास-ससुर को फंसाने की साजिश रची।

गेहूं के खेत में थे परिजन, घर में हुआ कत्ल

​घटना शनिवार की है जब मृतका राधा कुमारी (26 वर्ष) के सास-ससुर गेहूं की कटाई के लिए खेत में गए हुए थे। घर में राधा अकेली थी, जिसका फायदा उठाकर गांव के ही उसके प्रेमी देवर साहिल पटेल ने इस वारदात को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि राधा 3 महीने की गर्भवती थी। साहिल ने पहले राधा का गला दबाया और फिर उसे आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फंदे से लटका दिया।

पुलिस को फोन कर खुद फंसाने की कोशिश

​आरोपी का दुस्साहस इतना था कि हत्या करने के बाद उसने खुद सदर एसडीपीओ-2 को फोन किया। उसने पुलिस को बताया कि राधा के ससुराल वालों ने उसकी हत्या कर दी है। हालांकि, पुलिस की शुरुआती जांच और परिस्थितियों ने आरोपी की पोल खोल दी।

अवैध संबंधों की पुरानी थी दास्तान

​जानकारी के अनुसार, मृतका का पति दीपक पटेल प्रदेश में रहकर मजदूरी करता है। इसी बीच राधा और साहिल पटेल (जिसका घर महज 100 मीटर दूर है) के बीच प्रेम प्रसंग शुरू हुआ। पहले भी यह मामला सामाजिक स्तर पर पंचायत के जरिए सुलझाया गया था, लेकिन किसी को नहीं पता था कि यह प्रेम संबंध एक कत्ल के साथ खत्म होगा। मृतका के पहले से दो बच्चे (एक लड़का और एक लड़की) हैं।

पुलिस की कार्रवाई और बयान

​घटना की सूचना मिलते ही बेलसर थाना पुलिस और सदर एसडीपीओ-2 गोपाल मंडल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल भेज दिया है।

​”प्रथम दृष्टया यह गला दबाकर हत्या का मामला प्रतीत होता है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और आरोपी द्वारा दी गई जानकारी की गहनता से जांच की जा रही है। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।”

गोपाल मंडल, सदर एसडीपीओ-2

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bhāgalpur
few clouds
22 ° C
22 °
22 °
83 %
2.8kmh
20 %
Sat
33 °
Sun
29 °
Mon
32 °
Tue
35 °
Wed
37 °

Most Popular