Patna News: बिहार के पूर्व मंत्री और वरिष्ठ नेता पूर्णमासी राम के निधन पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में उन्हें कुशल राजनेता और समाजसेवी बताते हुए कहा कि उनके निधन से राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्णमासी राम 1990 से लगातार पांच बार बगहा के विधायक रहे और गोपालगंज लोकसभा सीट से सांसद भी चुने गए थे। वे मृदुभाषी और सरल स्वभाव के व्यक्ति थे, जिनका जनसेवा के प्रति समर्पण हमेशा याद किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि दिवंगत नेता का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। साथ ही उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को इस दुख की घड़ी में धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की।
पूर्व मंत्री के निधन की खबर से राजनीतिक गलियारों और समर्थकों में शोक की लहर है।
पूर्व मंत्री पूर्णमासी राम के निधन पर मुख्यमंत्री की गहरी संवेदना
नीतीश कुमार ने कहा — राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र की अपूरणीय क्षति, राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार
Bhāgalpur
clear sky
28.4
°
C
28.4
°
28.4
°
59 %
7.8kmh
1 %
Sun
27
°
Mon
37
°
Tue
32
°
Wed
35
°
Thu
35
°


