Homeभागलपुर सिटीट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात युवक की मौत, इलाके में...

ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात युवक की मौत, इलाके में सनसनी

नाथनगर के फतेहपुर रेलवे ट्रैक पर दर्दनाक हादसा, पहचान में जुटी पुलिस

Bhagalpur News: भागलपुर जिले के नाथनगर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक रेल हादसे में अज्ञात युवक की मौत हो गई। घटना फतेहपुर रेलवे ट्रैक के पोल संख्या 313/20 और 313/22 के बीच की है, जहां सुल्तानगंज से भागलपुर की ओर आ रही ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना रविवार सुबह की बताई जा रही है। हादसे के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जुट गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मृतक युवक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है, हालांकि स्थानीय लोग उसे विक्षिप्त (मानसिक रूप से अस्वस्थ) बता रहे हैं।

घटना की सूचना सुल्तानगंज कंट्रोल के माध्यम से आरपीएफ को दी गई, जिसके बाद आरपीएफ ने नाथनगर थाना पुलिस को अवगत कराया। सूचना मिलते ही नाथनगर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस फिलहाल युवक की पहचान करने और हादसे के कारणों की जांच में जुटी हुई है। आसपास के इलाकों में पूछताछ की जा रही है ताकि मृतक के परिजनों का पता लगाया जा सके।
इस घटना ने एक बार फिर रेलवे ट्रैक के आसपास सुरक्षा व्यवस्था और सतर्कता को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bhāgalpur
clear sky
39.1 ° C
39.1 °
39.1 °
29 %
4.7kmh
0 %
Sun
38 °
Mon
37 °
Tue
31 °
Wed
36 °
Thu
33 °

Most Popular