Homeभागलपुर सिटीभागलपुर में ट्रेन लूट गिरोह का बड़ा खुलासा, दो महिलाएं डिटेन; हथियार...

भागलपुर में ट्रेन लूट गिरोह का बड़ा खुलासा, दो महिलाएं डिटेन; हथियार और जेवर बरामद

सूरत एक्सप्रेस में चेन स्नैचिंग के बाद सक्रिय हुई रेल पुलिस, अलीनगर में छापेमारी कर देशी पिस्टल, कट्टा और कारतूस के साथ लूट के जेवर जब्त

Bhagalpur News: भागलपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां रेल यात्रियों को निशाना बनाकर ट्रेनों में लूट, चोरी और छिनतई की वारदात को अंजाम देने वाले एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। इस कार्रवाई में रेल पुलिस ने गिरोह से जुड़ी दो शातिर महिलाओं को डिटेन किया है और उनके ठिकानों से हथियार समेत लूट के जेवर बरामद किए हैं।

मामले की शुरुआत बीते दिनों सूरत एक्सप्रेस ट्रेन में हुई एक चेन स्नैचिंग की घटना से हुई थी। एक महिला यात्री के साथ हुई इस घटना के बाद रेल पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की। इसके लिए सीआईबी जमालपुर, आरपीएफ भागलपुर और सीपीडीएस की संयुक्त टीम का गठन किया गया।

जांच के दौरान पुलिस को गिरोह के ठिकानों की जानकारी मिली, जिसके बाद भागलपुर के अलीनगर इलाके में मोहम्मद जलाल, मोहम्मद लाल बाबू, मोहम्मद कलीम और मोहम्मद नाड़ा के घरों में छापेमारी की गई।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने दो देशी पिस्टल, चार देशी कट्टा, 18 जिंदा कारतूस और धारदार हथियार बरामद किए। इसके अलावा ट्रेनों में लूटपाट और छिनतई के दौरान छीने गए सोने और चांदी के जेवर भी बरामद किए गए हैं।

रेल पुलिस के अनुसार यह गिरोह बेहद संगठित तरीके से ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों को निशाना बनाता था। गिरोह के सदस्य मौका मिलते ही चेन स्नैचिंग, लूट और चोरी जैसी वारदातों को अंजाम देते थे और फिर फरार हो जाते थे।

रेल एसपी विद्या सागर ने बताया कि गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए बिहार सहित देश के कई राज्यों में लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस को उम्मीद है कि जल्द ही इस गिरोह के बाकी सदस्यों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

इस कार्रवाई के बाद रेल पुलिस ने यात्रियों से भी अपील की है कि वे यात्रा के दौरान सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bhāgalpur
few clouds
23.3 ° C
23.3 °
23.3 °
88 %
3.7kmh
23 %
Tue
38 °
Wed
38 °
Thu
34 °
Fri
34 °
Sat
34 °

Most Popular