Homeभागलपुर सिटीसुल्तानगंज में होली से पहले सख्ती: थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार के निर्देश पर...

सुल्तानगंज में होली से पहले सख्ती: थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार के निर्देश पर चला व्यापक वाहन चेकिंग अभियान

नशा कारोबारियों में मचा हड़कंप, सैकड़ों वाहनों की जांच, कई पर जुर्माना—होली को नशामुक्त बनाने की पहल तेज

Bhagalpur News: होली पर्व को शांतिपूर्ण और नशामुक्त वातावरण में संपन्न कराने को लेकर सुल्तानगंज थाना पुलिस पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रही है। थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार के दिशा-निर्देश पर तीन फरवरी की शाम विभिन्न स्थानों पर व्यापक वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।
पुलिस की इस कार्रवाई से नशा खुरानी और अवैध नशा कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि होली के मद्देनजर क्षेत्र में शराब, गांजा और अन्य नशीले पदार्थों की अवैध बिक्री को रोकने के लिए विशेष निगरानी रखी जा रही है।
चेकिंग अभियान के दौरान सैकड़ों दोपहिया और चारपहिया वाहनों की तलाशी ली गई। हालांकि जांच के दौरान किसी बड़े नशा कारोबार का ठोस सुराग पुलिस के हाथ नहीं लगा, लेकिन कागजातों की कमी और यातायात नियमों के उल्लंघन पर कई वाहनों को जब्त कर थाना परिसर में लगाया गया। साथ ही चालान काटकर जुर्माना वसूला गया।
इस दौरान वाहन चालकों को हेलमेट पहनने और यातायात नियमों का पालन करने का सख्त निर्देश दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने साफ तौर पर कहा कि होली के दौरान नशा कर वाहन चलाने या नशे का अवैध कारोबार करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार ने बताया कि होली पर्व को लेकर सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी लगातार बढ़ाई जा रही है। प्रशासन का उद्देश्य सुल्तानगंज क्षेत्र को नशामुक्त और सुरक्षित बनाना है, ताकि लोग त्योहार को शांति और उत्साह के साथ मना सकें।
पुलिस की इस सक्रियता से जहां आम लोगों में सुरक्षा का भरोसा बढ़ा है, वहीं अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों में खलबली मची हुई है।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bhāgalpur
few clouds
23.3 ° C
23.3 °
23.3 °
88 %
3.7kmh
23 %
Tue
38 °
Wed
38 °
Thu
34 °
Fri
34 °
Sat
34 °

Most Popular