Bhagalpur News: समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां तीन दिन से लापता युवक का शव बलाई भट्ठा के पास बरामद किया गया। युवक होली की छुट्टियों में घर आया हुआ था और तीन दिन पहले मेला देखने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा।
परिजनों के अनुसार युवक के अचानक गायब होने के बाद से उसकी तलाश की जा रही थी। इसी बीच स्थानीय लोगों ने भट्ठा के पास एक शव पड़े होने की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान लापता युवक के रूप में की, जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया।
स्थानीय स्तर पर चर्चा है कि मेला के दौरान युवक का कुछ लोगों से विवाद हुआ था, जिसके बाद कुछ युवकों ने उसका पीछा किया। आशंका जताई जा रही है कि आरोपियों ने युवक के गले में गमछा डालकर गला घोंट दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। हालांकि पुलिस ने हत्या की आशंका से इनकार नहीं किया है और सभी पहलुओं पर जांच शुरू कर दी है।
घटना की सूचना मिलते ही वारिसनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाने में लग गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।
इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है। परिजनों ने दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है, वहीं पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि मामले का जल्द खुलासा कर आरोपियों को कानून के शिकंजे में लिया जाएगा।
मेला देखने निकले युवक की हत्या, 3 दिन बाद भट्ठा के पास मिला शव
होली की छुट्टी में घर आया था युवक; विवाद के बाद पीछा कर गमछे से गला घोंटने की आशंका, इलाके में सनसनी
Bhāgalpur
overcast clouds
32.9
°
C
32.9
°
32.9
°
51 %
4.3kmh
91 %
Mon
38
°
Tue
34
°
Wed
35
°
Thu
30
°
Fri
33
°


