Homeभागलपुर सिटीनारायणपुर से 14 वर्षीय छात्रा रहस्यमय ढंग से लापता, 48 घंटे बाद...

नारायणपुर से 14 वर्षीय छात्रा रहस्यमय ढंग से लापता, 48 घंटे बाद भी सुराग नहीं

कोचिंग जाने की बात कहकर घर से निकली थी सोनाक्षी शाह; ट्यूशन पहुंची ही नहीं — परिजनों का अपहरण की आशंका, पुलिस जांच में जुटी

Bhagalpur News: नारायणपुर के मधुरापुर बाजार से आठवीं कक्षा की 14 वर्षीय छात्रा सोनाक्षी शाह बीते शनिवार शाम रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गई। छात्रा शाम करीब 4:30 बजे “मम्मी, मैं कोचिंग जा रही हूं” कहकर घर से निकली थी, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटी। परिजनों ने जब उसकी तलाश शुरू की तो पता चला कि वह उस दिन कोचिंग पहुंची ही नहीं थी।
घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मां आरती देवी, जिनका हाल ही में ऑपरेशन हुआ है, बेटी के गायब होने से सदमे में हैं। पिता कन्हैयालाल शाह मधुरापुर बाजार और आसपास के इलाकों में बेटी की तस्वीर लेकर लोगों से पूछताछ कर रहे हैं। परिवार को आशंका है कि कहीं बच्चा चोर गिरोह के चंगुल में तो वह नहीं फंस गई।
मामले को लेकर भवानीपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। थानाध्यक्ष शंभू कुमार ने बताया कि पुलिस विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है, आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि छात्रा की जल्द बरामदगी के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।
इधर परिजनों ने आरोप लगाया है कि थाना में उनसे सादे कागज पर हस्ताक्षर करवाए गए, जबकि पुलिस का कहना है कि विधिवत एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई जारी है। 48 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बाद भी छात्रा का कोई सुराग नहीं मिलने से पूरे इलाके में दहशत और चिंता का माहौल है।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द छात्रा को सुरक्षित बरामद करने की मांग की है, वहीं पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी को छात्रा के संबंध में कोई जानकारी मिले तो तुरंत थाना को सूचित करें।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bhāgalpur
overcast clouds
26.6 ° C
26.6 °
26.6 °
75 %
5.3kmh
100 %
Mon
38 °
Tue
34 °
Wed
35 °
Thu
30 °
Fri
33 °

Most Popular