Homeराज्यपटना जंक्शन पर महिला यात्री और महिला टीटीई में झड़प, वीडियो हुआ...

पटना जंक्शन पर महिला यात्री और महिला टीटीई में झड़प, वीडियो हुआ वायरल

Patna News: पटना जंक्शन पर शुक्रवार को उस समय हंगामा मच गया जब टिकट जांच के दौरान एक महिला यात्री और चार महिला टीटीई के बीच कहासुनी हो गई। यह पूरा मामला वहां मौजूद लोगों ने कैमरे में कैद कर लिया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना जंक्शन के निकास द्वार (एक्जिट गेट) की है, जहां चार महिला टिकट जांच कर्मचारी ड्यूटी पर तैनात थीं। इसी दौरान एक महिला यात्री अपने छोटे बच्चे के साथ स्टेशन से बाहर निकल रही थी। टीटीई द्वारा टिकट दिखाने की मांग पर महिला यात्री ने आपत्ति जताई और दोनों पक्षों में बहस शुरू हो गई, जो देखते ही देखते झड़प में बदल गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों ओर से तीखी बहस और धक्का-मुक्की की स्थिति उत्पन्न हो गई। मौके पर उपस्थित रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने तत्काल हस्तक्षेप कर मामले को शांत कराया। पुलिस ने दोनों पक्षों को अलग किया और समझा-बुझाकर विवाद को रफा-दफा किया।

रेलवे प्रशासन ने फिलहाल मामले की जांच शुरू कर दी है और वीडियो के आधार पर पूरी घटना की समीक्षा की जा रही है। इस घटनाक्रम ने रेलवे सुरक्षा व्यवस्था और कर्मचारियों के व्यवहार को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

रेलवे यात्रियों से अपील कर रहा है कि टिकट जांच के दौरान सहयोग करें ताकि किसी तरह की अप्रिय स्थिति से बचा जा सके।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bhāgalpur
clear sky
26.2 ° C
26.2 °
26.2 °
76 %
5.5kmh
0 %
Mon
26 °
Tue
38 °
Wed
37 °
Thu
32 °
Fri
32 °

Most Popular