Homeबिहारमुजफ्फरपुर में पुलिस-ग्रामीणों के बीच हिंसक झड़प: एक की मौत, कई पुलिसकर्मी...

मुजफ्फरपुर में पुलिस-ग्रामीणों के बीच हिंसक झड़प: एक की मौत, कई पुलिसकर्मी घायल

गायघाट के असिया गांव में देर रात बवाल; POCSO आरोपी की गिरफ्तारी के दौरान भड़की हिंसा, फायरिंग के आरोप-प्रत्यारोप

Bihar News: मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट थाना क्षेत्र स्थित असिया गांव में देर रात पुलिस और ग्रामीणों के बीच जबरदस्त हिंसक झड़प हो गई, जिससे पूरा इलाका रणक्षेत्र में तब्दील हो गया। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि कई पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं।

मृतक की पहचान 60 वर्षीय जगतवीर राय के रूप में हुई है। ग्रामीणों का आरोप है कि उनकी मौत गोली लगने से हुई है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है।

जानकारी के अनुसार, POCSO कोर्ट के आदेश पर आरोपी भीखारी राय की गिरफ्तारी के लिए गायघाट थाना पुलिस देर रात असिया गांव में छापेमारी करने पहुंची थी। इसी दौरान पुलिस कार्रवाई का ग्रामीणों ने विरोध करना शुरू कर दिया, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया।

ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस देर रात घरों में घुसकर बिना सूचना के तलाशी ले रही थी। विरोध करने पर गाली-गलौज की गई, जिसके बाद स्थिति बिगड़ गई। वहीं पुलिस का कहना है कि आरोपी पक्ष ने ग्रामीणों को इकट्ठा कर पुलिस टीम पर पथराव और लाठी-डंडों से हमला किया, यहां तक कि फायरिंग भी की गई।

पुलिस के अनुसार, हालात बिगड़ने पर थानाध्यक्ष राजा सिंह ने आत्मरक्षा में हवाई फायरिंग की और टीम को सुरक्षित बाहर निकाला। इस झड़प में थानाध्यक्ष समेत चार पुलिसकर्मी घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए एसकेएमसीएच में भर्ती कराया गया है।

डीएसपी अलय वत्स ने बताया कि पुलिस पूरी कार्रवाई कोर्ट के आदेश के तहत कर रही थी, लेकिन अचानक भीड़ उग्र हो गई और हमला कर दिया।

घटना के बाद पूरे इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने की कोशिश की जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और पूरे घटनाक्रम की छानबीन की जा रही है l

🗣️ “आरोपी की गिरफ्तारी के दौरान ग्रामीणों ने हमला किया, आत्मरक्षा में हवाई फायरिंग की गई” – पुलिस अधिकारी
🗣️ “बिना सूचना घर में घुसकर तलाशी ली गई, विरोध पर विवाद बढ़ा” – ग्रामीण

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bhāgalpur
overcast clouds
24.4 ° C
24.4 °
24.4 °
70 %
2.8kmh
90 %
Thu
24 °
Fri
34 °
Sat
29 °
Sun
33 °
Mon
34 °

Most Popular