Homeभागलपुर सिटीडीएम ने जन-जागरूकता के लिए नुक्कड़ नाटक टीम को दिखाई हरी झंडी

डीएम ने जन-जागरूकता के लिए नुक्कड़ नाटक टीम को दिखाई हरी झंडी

Bhagalpur News: श्रमिकों के कल्याण हेतु चल रही योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए भागलपुर जिला प्रशासन ने एक सराहनीय पहल की है। जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने आज श्रम संसाधन विभाग के तत्वावधान में गठित नुक्कड़ नाटक टीम को हरी झंडी दिखाकर विभिन्न स्थलों के लिए रवाना किया।

इस अवसर पर सहायक समाहर्ता, अपर समाहर्ता, श्रम अधीक्षक (योजना-सह-बोर्ड एवं अधिनियम) सहित कई अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित थे। नुक्कड़ नाटक की इस पहल के लिए दरोगा प्रसाद राय महिला प्रशिक्षण एवं औद्योगिक केन्द्र को कार्यान्वयन एजेंसी के रूप में चयनित किया गया है। यह टीम बिहार भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अंतर्गत कार्य कर रही है।

दस सदस्यीय टीम जिले के प्रमुख भीड़भाड़ वाले स्थानों जैसे भागलपुर जंक्शन, तिलकामांझी चौक, जीरोमाइल चौक, सबौर, अकबरनगर रेलवे स्टेशन, सुलतानगंज रेलवे स्टेशन तथा विभिन्न प्रखंड कार्यालयों में अपनी प्रस्तुतियां देगी।

इन नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से निर्माण श्रमिकों को निबंधन के लिए प्रेरित किया जाएगा, जिससे वे श्रमिक कल्याण बोर्ड की योजनाओं का लाभ उठा सकें। इनमें शामिल हैं:

  • विवाह सहायता: ₹50,000
  • नकद पुरस्कार: ₹10,000 से ₹25,000
  • मातृत्व एवं पितृत्व लाभ
  • साइकिल व औजार क्रय हेतु अनुदान
  • आकस्मिक मृत्यु पर सहायता राशि: स्वाभाविक मृत्यु पर ₹2 लाख एवं दुर्घटनावश मृत्यु पर ₹4 लाख

यह जागरूकता अभियान 23 मई से 10 जून 2025 तक पूरे जिले में चलाया जाएगा, ताकि श्रमिक समुदाय सरकार की योजनाओं की जानकारी लेकर उन्हें वास्तविक लाभ उठा सके।

जिला प्रशासन का मानना है कि ऐसे सांस्कृतिक माध्यमों से जनजागरूकता का प्रसार अधिक प्रभावी होता है और योजनाओं की पहुँच आम जनता तक तेजी से संभव होती है।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bhāgalpur
clear sky
33.7 ° C
33.7 °
33.7 °
40 %
8.9kmh
0 %
Sun
31 °
Mon
37 °
Tue
32 °
Wed
35 °
Thu
35 °

Most Popular