Homeभागलपुर सिटीNH-31 पर भीषण सड़क हादसा: दो ट्रकों की टक्कर में दो की...

NH-31 पर भीषण सड़क हादसा: दो ट्रकों की टक्कर में दो की मौत, 10 किलोमीटर लंबा जाम

Bhagalpur News: बिहार के भागलपुर जिले के नवगछिया पुलिस जिला अंतर्गत भवानीपुर थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। एनएच-31 पर बीरबन्ना चौक के पास दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद हाईवे पर करीब 10 किलोमीटर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया है।

कैसे हुआ हादसा?

घटना सुबह करीब 5 बजे की है, जब मक्का लदा एक ट्रक खगड़िया से नवगछिया की ओर जा रहा था। उसी दौरान सामने से आ रहा गिट्टी लदा तेज रफ्तार ट्रक उससे जोरदार टकरा गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि मक्का लदे ट्रक का उपचालक स्टीयरिंग में फंस गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई

वहीं दूसरे ट्रक का उपचालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त मक्का लदे ट्रक को उपचालक चला रहा था, जबकि ड्राइवर पीछे सो रहा था। तेज रफ्तार और नियंत्रण न खोने के कारण यह दुर्घटना हुई।

राहत कार्य में जुटी पुलिस, दो घंटे तक फंसा रहा शव

हादसे के बाद घटनास्थल पर दोनों ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। मक्का लदे ट्रक का चालक करीब दो घंटे तक स्टीयरिंग में फंसा रहा। मौके पर पहुंची भवानीपुर थाना पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला। क्रेन की मदद से ट्रकों को हटाने की कोशिश की जा रही है।

10 किलोमीटर लंबा जाम, यातायात ठप

इस दुर्घटना के कारण एनएच-31 पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। करीब 10 किलोमीटर तक का जाम अब भी बना हुआ है। पुलिस और प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंचकर जाम हटाने में जुटी हुई है, लेकिन स्थिति सामान्य होने में समय लग सकता है।

मृतकों की पहचान नहीं, चालक-उपचालक फरार

फिलहाल मृतकों की शिनाख्त नहीं हो सकी है। हादसे के बाद एक ट्रक का ड्राइवर और दूसरे का उपचालक मौके से फरार हो गए हैं, जिनकी तलाश जारी है।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bhāgalpur
overcast clouds
24.5 ° C
24.5 °
24.5 °
71 %
3kmh
100 %
Thu
25 °
Fri
33 °
Sat
31 °
Sun
32 °
Mon
34 °

Most Popular