Homeभागलपुर सिटीशाहकुंड वाहन दुर्घटना के मृतकों के परिजनों को 24 घंटे के भीतर...

शाहकुंड वाहन दुर्घटना के मृतकों के परिजनों को 24 घंटे के भीतर मिली मुआवजा राशि

भागलपुर: भागलपुर जिले के शाहकुंड थाना क्षेत्र अंतर्गत 3 अगस्त की रात्रि को हुई दर्दनाक पिकअप वैन दुर्घटना में पांच युवकों की मृत्यु हो गई। मृतकों की पहचान पुरानी खेरही बाजार (शाहकुंड) निवासी अंकुश कुमार (14 वर्ष), संतोष कुमार (20 वर्ष), मनोज कुमार (26 वर्ष), विक्रम कुमार (20 वर्ष) एवं रवीश कुमार उर्फ मुन्ना (13 वर्ष) के रूप में की गई है।

इस हादसे के बाद जिला प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर प्रत्येक मृतक के परिजनों को ₹4-4 लाख की सहायता राशि स्वीकृत की है। अनुमंडल पदाधिकारी (सदर) श्री विकास कुमार द्वारा यह राशि आपदा राहत मद से स्वीकृत की गई।

प्रशासन की ओर से अन्य सरकारी योजनाओं के तहत भी परिजनों को आवश्यक लाभ प्रदान करने की प्रक्रिया जारी है, ताकि पीड़ित परिवारों को राहत मिल सके।

इस संवेदनशील पहल से प्रशासन ने यह स्पष्ट संदेश दिया है कि किसी भी आपदा की स्थिति में पीड़ितों की सहायता सर्वोच्च प्राथमिकता है।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bhāgalpur
clear sky
28.4 ° C
28.4 °
28.4 °
59 %
7.8kmh
1 %
Sun
27 °
Mon
37 °
Tue
32 °
Wed
35 °
Thu
35 °

Most Popular