Homeभागलपुर सिटीभागलपुर में 19 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध मौत, इलाज के दौरान तोड़ा...

भागलपुर में 19 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम; ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना का गंभीर आरोप

भागलपुर: भागलपुर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां 19 वर्षीय विवाहिता राधिका कुमारी की इलाज के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इस घटना के बाद मृतिका के परिजनों ने पति और ससुराल पक्ष पर लगातार मानसिक प्रताड़ना का गंभीर आरोप लगाया है, जिससे क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है।

मृतिका की पहचान राधिका कुमारी के रूप में हुई है, जिसकी शादी वर्ष 2025 में राजा तांती से हुई थी। परिजनों का आरोप है कि शादी के कुछ ही समय बाद से राधिका को पति और ससुराल वालों द्वारा मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा। मृतिका के पिता ने बताया कि उन्होंने बेटी को एक मोबाइल फोन दिया था, ताकि वह मायके से संपर्क में रह सके, लेकिन ससुराल वालों ने मोबाइल छीन लिया और उस पर गलत जगह बात करने का आरोप लगाते हुए प्रताड़ना शुरू कर दी।

पिता का कहना है कि राधिका ने कई बार फोन कर अपनी पीड़ा साझा की थी। इस मामले में गांव के लोगों ने भी ससुराल पक्ष को समझाने का प्रयास किया, लेकिन हालात में कोई सुधार नहीं हुआ। परेशान होकर मृतिका के पिता बेटी को विदा कराने ससुराल पहुंचे, लेकिन उन्हें खाली हाथ लौटा दिया गया।

बाद में ससुराल पक्ष ने फोन कर राधिका को ले जाने के लिए बुलाया। जब पिता अपनी बेटी को लेकर मायके लौट रहे थे, तभी रास्ते में उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। राधिका को तत्काल अमरपुर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से गंभीर हालत को देखते हुए मायागंज अस्पताल, भागलपुर रेफर किया गया। तमाम कोशिशों के बावजूद 15 जनवरी की शाम करीब 4 बजे इलाज के दौरान राधिका की मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि मृतिका का ससुराल दीग्घी बाथ थाना क्षेत्र, भागलपुर में है, जबकि उसका मायका कुसुमखर थाना क्षेत्र, अमरपुर प्रखंड, बांका जिला में स्थित है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि परिजनों के आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर पूरे प्रकरण की गहन जांच की जा रही है।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bhāgalpur
clear sky
37.6 ° C
37.6 °
37.6 °
35 %
5.7kmh
0 %
Sun
38 °
Mon
37 °
Tue
31 °
Wed
36 °
Thu
33 °

Most Popular