HomeबिहारSSP हृदयकांत ने पुलिस अधिकारियों के साथ की अहम बैठक, कांवरियों की...

SSP हृदयकांत ने पुलिस अधिकारियों के साथ की अहम बैठक, कांवरियों की सुरक्षा पर विशेष जोर

श्रावणी मेला 2025: विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला की तैयारी को लेकर भागलपुर के एसएसपी हृदयकांत की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक नगर परिषद सुल्तानगंज के सभागार में आयोजित की गई। बैठक में श्रावणी मेला के दौरान कांवरियों की सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण और अस्थायी थाना व्यवस्था सहित कई अहम बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई।

इस बैठक में सीटी एसपी शुभांक मिश्रा, डीएसपी चंद्र भूषण कुमार, सीटी डीएसपी राकेश कुमार, हेड क्वार्टर डीएसपी आयूब खान, साइबर डीएसपी कलिस श्रीवास्तव, लाइन डीएसपी सहित सुल्तानगंज, बाथ, शाहकुंड और अकबरनगर थानों के थानाध्यक्ष मौजूद रहे।

एसएसपी हृदयकांत ने कहा कि श्रावणी मेला की शुरुआत 11 जुलाई से होनी है। इसके लिए आठ अस्थायी थाना बनाए जाएंगे, ताकि कांवरियों के मार्ग में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रहे। आवश्यकता पड़ने पर अस्थायी थाना की संख्या बढ़ाई भी जा सकती है। साथ ही, मंदिरों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी विशेष निर्देश जारी किए गए हैं।

उन्होंने कहा कि श्रावणी मेला के दौरान लाखों श्रद्धालु सुल्तानगंज पहुंचते हैं और यहां से देवघर तक की पदयात्रा करते हैं। ऐसे में कानून-व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।

बैठक में मौजूद सभी पुलिस पदाधिकारियों को उनके-अपने क्षेत्र में आवश्यक तैयारी करने, भीड़ नियंत्रण के लिए पर्याप्त बल की व्यवस्था, ट्रैफिक नियंत्रण, सीसीटीवी निगरानी और महिला कांवरियों की सुरक्षा जैसे मुद्दों पर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

थानाध्यक्षों की सक्रिय भागीदारी

बैठक में सुल्तानगंज थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार, बाथ थानाध्यक्ष कन्हैया झा सहित अन्य थानों के प्रभारी अधिकारी भी उपस्थित थे। सभी ने अपने-अपने क्षेत्र की तैयारियों की जानकारी दी और श्रावणी मेले के दौरान आने वाली संभावित चुनौतियों पर भी विचार-विमर्श किया।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bhāgalpur
scattered clouds
36.6 ° C
36.6 °
36.6 °
38 %
5.2kmh
28 %
Mon
37 °
Tue
33 °
Wed
35 °
Thu
31 °
Fri
33 °

Most Popular