Homeभागलपुर सिटीसात सूत्रीय मांगों को लेकर राजस्व कर्मचारियों का धरना, शासन पर वादाखिलाफी...

सात सूत्रीय मांगों को लेकर राजस्व कर्मचारियों का धरना, शासन पर वादाखिलाफी का आरोप

Bhagalpur News: शासन की वादाखिलाफी से नाराज राजस्व कर्मचारियों ने आज सैनडिस्क कंपाउंड मैदान स्थित योगा केंद्र में अपनी सात सूत्रीय मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में जुटे कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और जल्द मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।

धरना में उपस्थित कर्मचारियों ने बताया कि वे मार्च महीने में भी इन्हीं मांगों को लेकर धरना दे चुके हैं। उस समय उन्हें आश्वासन दिया गया था कि जल्द ही उनकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा, लेकिन दो महीने बीत जाने के बावजूद कोई ठोस पहल नहीं की गई, जिससे उनमें गहरा असंतोष है।

राजस्व कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में वेतन विसंगतियों को दूर करना, समय पर पदोन्नति देना, सेवा शर्तों में सुधार, कार्यस्थल पर आधारभूत सुविधाएं, विभागीय ढांचे का पुनर्गठन, कार्यभार का संतुलन, और नियमित प्रशिक्षण की व्यवस्था शामिल हैं। कर्मचारियों ने कहा कि ये मांगें वर्षों से लंबित हैं, लेकिन सरकार केवल आश्वासन देकर उन्हें टाल रही है।

धरना स्थल पर वक्ताओं ने कहा कि यदि सरकार जल्द कार्रवाई नहीं करती है, तो आंदोलन को अनिश्चितकालीन हड़ताल में बदला जाएगा। इससे प्रशासनिक कामकाज पर भी असर पड़ेगा जिसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी।

धरना के अंत में एक ज्ञापन भी जिला प्रशासन को सौंपा गया, जिसमें समस्याओं के समाधान की तत्काल मांग की गई है।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bhāgalpur
clear sky
31.2 ° C
31.2 °
31.2 °
51 %
4kmh
0 %
Sun
43 °
Mon
41 °
Tue
32 °
Wed
37 °
Thu
32 °

Most Popular