Homeभागलपुर सिटीभागलपुर में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो मासूम बच्चियों की...

भागलपुर में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो मासूम बच्चियों की मौत, बकरी बचाने के दौरान हुआ हादसा

Bhagalpur News: भागलपुर जिले के नाथनगर प्रखंड अंतर्गत किशनपुर बाईपास के पास सोमवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। तालाब में डूबने से दो मासूम बच्चियों की दर्दनाक मौत हो गई, जिससे पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

मृत बच्चियों की पहचान 13 वर्षीय सोनाली कुमारी एवं 12 वर्षीय निशा कुमारी के रूप में हुई है।
स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, सुबह दोनों बच्चियां गांव के पास स्थित तालाब के किनारे बकरी चराने गई थीं। इसी दौरान एक बकरी तालाब की ओर चली गई। उसे बचाने के प्रयास में निशा का पैर फिसल गया और वह सीधे गहरे पानी में जा गिरी।

सोनाली ने दिखाई बहादुरी, लेकिन…
निशा को डूबते देख सोनाली ने बिना देर किए तालाब में छलांग लगा दी, लेकिन दुर्भाग्यवश वह भी डूब गई। जब तक आसपास के लोग कुछ समझ पाते, तब तक दोनों बच्चियां पानी में समा चुकी थीं।

गांव में पसरा मातम

घटना की जानकारी मिलते ही गांव में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलने पर नाथनगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों बच्चियों के शव तालाब से बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए मायागंज अस्पताल भेजे गए।

पुलिस जांच में जुटी

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, ग्रामीणों ने इस तालाब को सुरक्षित करने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसा हादसा दोबारा न हो।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bhāgalpur
clear sky
31.2 ° C
31.2 °
31.2 °
51 %
4kmh
0 %
Sun
43 °
Mon
41 °
Tue
32 °
Wed
37 °
Thu
32 °

Most Popular