Homeभागलपुर सिटीभागलपुर में मेयर की सख्ती, नगर निगम योजनाओं और सफाई व्यवस्था पर...

भागलपुर में मेयर की सख्ती, नगर निगम योजनाओं और सफाई व्यवस्था पर बड़ी समीक्षा बैठक

51 वार्डों में अधिकारियों की जिम्मेदारी तय, नालों की सफाई और योजनाओं के जमीनी सत्यापन पर जोर

Bhagalpur News: भागलपुर नगर निगम में शहर के विकास कार्यों और साफ-सफाई व्यवस्था को लेकर शनिवार को एक अहम समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता महापौर डॉ वसुंधरा लाल ने की, जिसमें नगर निगम के सभी वरिष्ठ अधिकारियों को स्पष्ट और सख्त निर्देश दिए गए।
यह बैठक हाल ही में जारी आदेश (ज्ञापांक 5243, दिनांक 13.02.2026) के तहत बुलाई गई थी, जिसका उद्देश्य शहर में चल रही योजनाओं की वास्तविक स्थिति का आकलन करना और स्वच्छता व्यवस्था को और बेहतर बनाना है।
बैठक में महापौर ने स्पष्ट किया कि शहर के सभी 51 वार्डों को चार वरिष्ठ अधिकारियों—उप नगर आयुक्त और नगर प्रबंधकों—के बीच विभाजित कर दिया गया है। इन अधिकारियों को अपने-अपने वार्डों में जाकर योजनाओं की जमीनी हकीकत की जांच करने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने कहा कि अब हर वार्ड की स्थिति की नियमित रिपोर्ट ली जाएगी, जिससे पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित हो सके।
स्वच्छता व्यवस्था को लेकर भी महापौर ने सख्त रुख अपनाया। उन्होंने नालों की समुचित सफाई, सड़कों और फ्लैंकों की नियमित सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही चेतावनी दी कि यदि कहीं भी लापरवाही पाई गई तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
इसके अलावा संबंधित प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि वे अपने-अपने वार्डों में चल रही योजनाओं की पूरी सूची जल्द से जल्द उपलब्ध कराएं, ताकि उनका भौतिक सत्यापन तय समय सीमा के भीतर किया जा सके।
महापौर ने अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमण शुरू करने और नियमित रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा। उन्होंने कहा कि शहर का विकास और स्वच्छता प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
बैठक में उप नगर आयुक्त, पार्षदगण, नगर प्रबंधक सहित नगर निगम के सभी तकनीकी और प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। इस सख्त निर्देश के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि भागलपुर शहर में विकास कार्यों और सफाई व्यवस्था में तेजी आएगी।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bhāgalpur
clear sky
29.4 ° C
29.4 °
29.4 °
56 %
3.1kmh
4 %
Sat
42 °
Sun
44 °
Mon
44 °
Tue
44 °
Wed
44 °

Most Popular