Homeभागलपुर सिटीमहिला दिवस पर महापौर ने किया पियाऊ का उद्घाटन, स्लम क्षेत्र में...

महिला दिवस पर महापौर ने किया पियाऊ का उद्घाटन, स्लम क्षेत्र में महिलाओं को बांटे वस्त्र

वार्ड संख्या 21 में लगभग ₹14.65 लाख की लागत से बने पियाऊ का शुभारंभ, राहगीरों को मिलेगा स्वच्छ पेयजल; महिला दिवस पर नगर निगम की सामाजिक पहल

Bhagalpur News: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर भागलपुर नगर निगम की ओर से जनकल्याण और शहर के विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस मौके पर भागलपुर की महापौर डॉ. वसुंधरा लाल और उप-महापौर डॉ. मो. सलाहुद्दीन अहसन ने संयुक्त रूप से वार्ड संख्या 21 में नवनिर्मित पियाऊ का उद्घाटन किया।
यह पियाऊ शंकर टॉकीज घाट किनारे और गोनर लाल लेन हरिजन टोला क्षेत्र में बनाए गए हैं, जिससे आसपास के लोगों और राहगीरों को स्वच्छ पेयजल की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। नगर निगम के अनुसार यह निर्माण पंचम राज्य वित्त आयोग योजना के तहत कराया गया है, जिसकी कुल लागत लगभग 14 लाख 65 हजार रुपये बताई जा रही है।
उद्घाटन के दौरान महापौर डॉ. वसुंधरा लाल ने कहा कि नगर निगम शहर में बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। गर्मी के मौसम में लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना बेहद जरूरी है, इसलिए ऐसे पियाऊ का निर्माण जनहित में किया जा रहा है।
कार्यक्रम के बाद महिला दिवस के अवसर पर महापौर और उप-महापौर ने स्लम क्षेत्रों का भी दौरा किया। इस दौरान जरूरतमंद महिलाओं के बीच वस्त्रों का वितरण किया गया। इस पहल का उद्देश्य समाज के कमजोर वर्ग की महिलाओं को सहयोग देना और उनके प्रति संवेदनशीलता दिखाना है।
इस मौके पर उप-महापौर डॉ. मो. सलाहुद्दीन अहसन ने कहा कि नगर निगम शहर के हर वार्ड के विकास के लिए प्रतिबद्ध है और आने वाले समय में भी जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी।
कार्यक्रम में वार्ड पार्षद संजय कुमार सिन्हा सहित नगर निगम के कई अधिकारी और स्थानीय गणमान्य लोग मौजूद रहे।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bhāgalpur
broken clouds
40.9 ° C
40.9 °
40.9 °
12 %
3kmh
80 %
Thu
42 °
Fri
43 °
Sat
45 °
Sun
42 °
Mon
39 °

Most Popular