Homeबिहारखगड़िया में महिला दारोगा और चौकीदार 20 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ...

खगड़िया में महिला दारोगा और चौकीदार 20 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार

खगड़िया/भागलपुर: खगड़िया जिले से एक बड़ी कार्रवाई की खबर सामने आई है। नगर थाना में पदस्थापित महिला दारोगा सीमा कुमारी और चौकीदार वीरू पासवान को निगरानी विभाग ने 20,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार, बेगूसराय निवासी अनिल कुमार साह ने नगर थाना खगड़िया में एक मामला दर्ज कराया था। इस मामले की जांच कर रही दारोगा सीमा कुमारी ने चार्जशीट दाखिल करने और जांच आगे बढ़ाने के एवज में 20 हजार रुपये की मांग की।
पीड़ित ने इसकी शिकायत निगरानी विभाग से की, जिसके बाद टीम ने जाल बिछाकर दारोगा और चौकीदार को रंगेहाथ दबोच लिया।

गिरफ्तारी के समय दारोगा सीमा कुमारी स्वास्थ्य कारणों से पटना में थीं, जबकि चौकीदार वीरू पासवान को भागलपुर व्यवहार न्यायालय में पेश किया गया है।
निगरानी विभाग पूरे मामले की तफ्तीश कर रहा है।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bhāgalpur
overcast clouds
32.9 ° C
32.9 °
32.9 °
51 %
4.3kmh
91 %
Mon
38 °
Tue
34 °
Wed
35 °
Thu
30 °
Fri
33 °

Most Popular