HomeBusinessभागलपुर के कमलनगर चौक पर G BAZAR का भव्य उद्घाटन, अब एक...

भागलपुर के कमलनगर चौक पर G BAZAR का भव्य उद्घाटन, अब एक ही छत के नीचे मिलेगा ग्रॉसरी और कॉस्मेटिक का शानदार कलेक्शन

Bhagalpur News: भागलपुर के मीरजान हाट स्थित कमलनगर चौक पर आज एक नए शॉपिंग सेंटर G BAZAR का भव्य शुभारंभ किया गया। सरयू देवी गर्ल्स हाई स्कूल के समीप खुले इस बाजार का उद्घाटन ओमप्रकाश मिश्र, रविन्द्र मिश्रा, शोभकांत पाठक, गौतम मिश्र और निर्मल मिश्रा जैसे विशिष्ट अतिथियों द्वारा फीता काटकर किया गया।

उद्घाटन समारोह के दौरान लोगों में खासा उत्साह देखा गया। G BAZAR में ग्राहकों के लिए ग्रॉसरी आइटम्स, कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स और कई घरेलू जरूरतों का सामान एक ही स्थान पर उपलब्ध है।

स्थानीय लोगों के लिए यह बाजार एक बेहतरीन विकल्प बनकर सामने आया है, जहां गुणवत्तापूर्ण वस्तुएं उचित मूल्य पर मिलेंगी। उद्घाटन के अवसर पर दुकानदारों ने ग्राहकों को विशेष छूट और ऑफर भी दिए।

G BAZAR के खुलने से न सिर्फ क्षेत्र के लोगों को बेहतर शॉपिंग अनुभव मिलेगा, बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bhāgalpur
clear sky
34.4 ° C
34.4 °
34.4 °
30 %
1.7kmh
8 %
Tue
35 °
Wed
38 °
Thu
37 °
Fri
38 °
Sat
36 °

Most Popular