Bhagalpur News: भागलपुर जिले में अपराध की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला पीरपैंती थाना क्षेत्र का है, जहां अज्ञात अपराधियों ने एक युवक को गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। इस वारदात के बाद इलाके में दहशत और सनसनी का माहौल बन गया है।
मृतक की पहचान शेरमारी बाजार निवासी 35 वर्षीय ऋषभ झा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बीती रात ऋषभ झा अपने प्रॉपर्टी डीलर दोस्त सौरभ उर्फ मयंक के साथ बाइक से कहीं जा रहे थे। जैसे ही दोनों त्रिमोहन चौक के पास पहुंचे, तभी स्प्लेंडर बाइक पर सवार दो नकाबपोश अपराधियों ने उन्हें रोकने का इशारा किया।
बताया जाता है कि बाइक चला रहे सौरभ ने बाइक नहीं रोकी और आगे बढ़ने की कोशिश की। इसी दौरान बदमाशों ने पीछे बैठे ऋषभ झा को निशाना बनाते हुए गोली चला दी। गोली ऋषभ झा के पेट में जा लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के बाद सौरभ ने तुरंत अपने सहयोगियों को इसकी सूचना दी और घायल ऋषभ को इलाज के लिए भागलपुर के मायागंज अस्पताल (JLNMCH) ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उनका इलाज शुरू किया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पीरपैंती थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी भी की जा रही है।
हालांकि हत्या के पीछे की वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
भागलपुर में अपराधियों का तांडव: पीरपैंती में युवक को गोली मारकर हत्या, मायागंज अस्पताल में तोड़ा दम
त्रिमोहन चौक के पास बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने चलाई गोली, पेट में लगी गोली से 35 वर्षीय ऋषभ झा की मौत; पुलिस जांच में जुटी।
RELATED ARTICLES
Bhāgalpur
clear sky
37.6
°
C
37.6
°
37.6
°
35 %
5.7kmh
0 %
Sun
38
°
Mon
37
°
Tue
31
°
Wed
36
°
Thu
33
°


