Homeभागलपुर सिटीजमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट, चार लोग घायल

जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट, चार लोग घायल

Bhagalpur News: ज़मीन विवाद के एक मामले ने सोमवार को भागलपुर जिला के नारायणपुर प्रखंड अंतर्गत भवानीपुर थाना क्षेत्र के नवटोलिया गांव में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प का रूप ले लिया। इस घटना में दोनों पक्षों से चार लोग घायल हो गए हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

क्या है मामला?

घटना को लेकर प्रथम पक्ष के गणेश प्रसाद के पौत्र अमित कुमार यादव ने बताया कि वह पुश्तैनी जमीन पर बने अर्धनिर्मित दीवार को पूरा करवा रहे थे। तभी नवीन कुमार, प्रवीण कुमार समेत आधा दर्जन से अधिक लोग मौके पर पहुंचे और दीवार को जबरन गिरा दिया।
अमित कुमार के अनुसार, घटना वीडियो में भी रिकॉर्ड हुई है जिसमें तोड़फोड़ स्पष्ट रूप से देखी जा सकती है।

वहीं दूसरे पक्ष के नवीन कुमार ने भवानीपुर थाना को दिए आवेदन में कहा कि वे रोज़गार के सिलसिले में भागलपुर रहते हैं, और सोमवार को जब वे अपने टूटे-फूटे मकान को देखने गांव आए तो वरुण यादव और अन्य लोगों ने उनके साथ मारपीट की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुराना विवाद, मामला जनता दरबार में लंबित

घटना को लेकर बुजुर्ग गणेश प्रसाद ने कहा कि यह जमीन विवाद पहले से जनता दरबार में लंबित है। उन्होंने बताया कि नवीन कुमार का हिस्सा सुरक्षित है और यह विवाद आपसी समन्वय से सुलझाया जा सकता है। लेकिन कुछ लोग जानबूझकर स्थिति को बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं।

पुलिस कर रही है जांच

भवानीपुर थाना को दोनों पक्षों से आवेदन प्राप्त हुआ है। पुलिस का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है, और वीडियो फुटेजगांव के प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bhāgalpur
overcast clouds
24.4 ° C
24.4 °
24.4 °
70 %
2.8kmh
90 %
Thu
24 °
Fri
34 °
Sat
29 °
Sun
33 °
Mon
34 °

Most Popular