Homeभागलपुर सिटीपोस्ट ऑफिस में दिनदहाड़े लूट की कोशिश, बुजुर्ग ने दिखाई बहादुरी, हथियारबंद...

पोस्ट ऑफिस में दिनदहाड़े लूट की कोशिश, बुजुर्ग ने दिखाई बहादुरी, हथियारबंद अपराधी गिरफ्तार

Crime News:  भागलपुर में मंगलवार को एक पोस्ट ऑफिस में लूट की कोशिश ने पूरे इलाके को दहला दिया। घटना ललमटिया थाना क्षेत्र के पासी टोला स्थित डाकघर की है, जहां वृद्ध विष्णु मंडल से हथियार के बल पर पैसे लूटने की कोशिश की गई। लेकिन वृद्ध ने साहस का परिचय देते हुए अपराधी को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।

वृद्ध ने दिखाई अद्भुत हिम्मत, अपराधी पकड़ा गया

विष्णु मंडल, जो पोस्ट ऑफिस से पैसे निकालने आए थे, जैसे ही बाहर निकले, एक युवक ने देसी कट्टा दिखाकर उनसे पैसे छीनने की कोशिश की। लेकिन वृद्ध ने घबराने के बजाय सूझ-बूझ और हिम्मत से अपराधी को दबोच लिया। मौके पर मौजूद लोगों और पुलिस की मदद से आरोपी को पकड़ लिया गया।

गिरफ्तार अपराधी की पहचान मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र के करेला गांव निवासी सुभाष पंडित के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से एक देसी कट्टा और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

चार की गैंग थी, एक गिरफ्तार – डीएसपी

घटना के संबंध में सिटी डीएसपी टू राकेश कुमार ने बताया कि, “यह वारदात चार अपराधियों के गिरोह द्वारा की जानी थी। फिलहाल एक आरोपी सुभाष पंडित को गिरफ्तार कर लिया गया है और अन्य की तलाश के लिए छापेमारी की जा रही है।”

इलाके में वृद्ध की बहादुरी की सराहना

विष्णु मंडल की बहादुरी की पूरे इलाके में सराहना हो रही है। लोगों का कहना है कि इस उम्र में भी उन्होंने जो साहस दिखाया, वह युवाओं के लिए प्रेरणा है। विष्णु मंडल ने कहा, “मैंने सोचा अगर डर गया तो पैसे भी जाएंगे और शायद जान भी, इसलिए मैंने पकड़ लिया।”

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने पोस्ट ऑफिस और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं। ललमटिया थाना पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bhāgalpur
overcast clouds
24 ° C
24 °
24 °
73 %
3.5kmh
95 %
Fri
34 °
Sat
29 °
Sun
33 °
Mon
34 °
Tue
34 °

Most Popular