Bhagalpur News: बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी योजना “7 निश्चय-3 से बढ़ेगा अपना बिहार” के अंतर्गत चलाए जा रहे “सबका सम्मान-जीवन आसान (Ease of Living)” अभियान के तहत समाहरणालय परिसर स्थित समीक्षा भवन में जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने आम जनता की समस्याओं की सुनवाई की। इस दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों के करीब 50 आवेदनों पर विस्तार से विचार किया गया।
जनसुनवाई में मुख्य रूप से लंबित पेंशन, भूमि विवाद, भू-अर्जन, दाखिल-खारिज तथा अन्य प्रशासनिक मामलों से संबंधित शिकायतें सामने आईं। जिलाधिकारी ने प्रत्येक मामले को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को त्वरित और निष्पक्ष कार्रवाई के निर्देश दिए, ताकि आम लोगों को जल्द राहत मिल सके।
कार्यक्रम के दौरान उप विकास आयुक्त प्रदीप कुमार सिंह, सहायक समाहर्ता जतिन कुमार, अपर समाहर्ता दिनेश राम, अपर समाहर्ता (विधि व्यवस्था) राकेश रंजन सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे और विभिन्न मामलों पर आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई।
जिलाधिकारी ने कहा कि सरकार का उद्देश्य प्रशासन को जनता के और करीब लाना तथा लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जाए।
सबका सम्मान-जीवन आसान” अभियान के तहत डीएम ने सुनी जनता की फरियाद, 50 से अधिक मामलों पर हुई सुनवाई
समीक्षा भवन में आयोजित जनसुनवाई में पेंशन, भूमि विवाद, भू-अर्जन और दाखिल-खारिज से जुड़े मामलों पर अधिकारियों को दिए गए त्वरित कार्रवाई के निर्देश
RELATED ARTICLES
Bhāgalpur
clear sky
28.4
°
C
28.4
°
28.4
°
59 %
7.8kmh
1 %
Sun
27
°
Mon
37
°
Tue
32
°
Wed
35
°
Thu
35
°


