HomeबिहारCrime News: बिहार के जमुई में जदयू विधायक की बहू का संदिग्ध...

Crime News: बिहार के जमुई में जदयू विधायक की बहू का संदिग्ध हालत में मिला शव, इलाके में फैली सनसनी

Biahar Crime: बिहार के जमुई में जदयू विधायक की बहू का शव घर के कमरे में संदिग्ध हालत में मिला है, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है.

Bihar Crime: बिहार के जमुई जिले एक बड़ी खबर सामने आ रही है. एक महिला की मौत संदिग्ध हालत में हो गयी है और घर के कमरे से शव मिला है. बताया जता है कि झाझा के जदयू विधायक दामोदर रावत की बहू का शव है. इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गयी है. वहीं, सूचना मिलने के साथ पुलिस मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई में जुटी है. सुमित्रा देवी के भाई आयुष कुमार के अनुसार सुमित्रा के पति नवीन रावत के चाचा पूर्व मंत्री और वर्तमान में विधायक है. गिद्धौर थानाध्यक्ष सर्वजीत कुमार के अनुसार अब तक मृतका के परिजनों द्वारा कोई आवेदन नहीं मिला है. आवेदन आता है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी.

वैष्णो देवी गए हुए थे पति

गिद्धौर थाने की पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया है. मृतका की पहचान गिद्धौर निवासी नवीन रावत की 42 वर्षीय पत्नी सुमित्रा देवी के रूप में की हुई है. जानकारी के अनुसार मृतका के पति नवीन कुमार घूमने के लिए वैष्णो देवी गए हुए है, लेकिन उसकी पत्नी सुमित्रा देवी का शव संदिग्ध हालत में उसके घर से बरामद किया गया.

मायके वालों ने लगाया गला घोटकर हत्या का आरोप

मायके वालों ने ससुराल वालों पर उनकी बोटी का गला घोंटकर हत्या करने का आरोप लगाया है. मृतका के भाई आयुष कुमार ने कहा कि सुमित्रा देवी के पति नवीन रावत के चाचा पूर्व मंत्री और वर्तमान में झाझा से जदयू विधायक दामोदर रावत है. इस कारण मामले को दबाया जा रहा है. पुलिस भी इस पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही है, जबकि गिद्धौर थानाध्यक्ष सर्वजीत कुमार के अनुसार अब तक मृतका के परिजनों द्वारा कोई आवेदन नहीं दिया गया है. आवेदन दिया जाता है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी.

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bhāgalpur
clear sky
29.8 ° C
29.8 °
29.8 °
49 %
4.7kmh
0 %
Sat
29 °
Sun
43 °
Mon
41 °
Tue
32 °
Wed
35 °

Most Popular