Patna News: अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप-2026 में शानदार प्रदर्शन कर बिहार का नाम रोशन करने वाले युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भव्य सम्मान दिया। पटना स्थित 1 अणे मार्ग के संकल्प सभागार में आयोजित समारोह में उन्हें 50 लाख रुपये का चेक और अंगवस्त्र प्रदान किया गया।
इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि वैभव सूर्यवंशी ने अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर न केवल बिहार बल्कि पूरे देश को गौरवान्वित किया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि वैभव भविष्य में भारतीय क्रिकेट टीम के लिए नए कीर्तिमान स्थापित करेंगे और देश का नाम रोशन करते रहेंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए आधुनिक और विश्वस्तरीय खेल अवसंरचना तैयार कर रही है, ताकि प्रतिभाशाली खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकें। उन्होंने वैभव को बिहार के युवाओं के लिए प्रेरणा बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, खेल मंत्री श्रेयसी सिंह सहित कई वरिष्ठ अधिकारी, बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के प्रतिनिधि और वैभव के परिजन भी मौजूद रहे।
बिहार के इस उभरते सितारे की उपलब्धि से पूरे राज्य में खुशी की लहर है और युवाओं में नई प्रेरणा का संचार हुआ है।
U-19 वर्ल्ड कप हीरो वैभव सूर्यवंशी का भव्य सम्मान, CM ने दिए 50 लाख
बिहार के बेटे ने बढ़ाया देश का मान, मुख्यमंत्री बोले — नई उम्मीद बने वैभव
Bhāgalpur
clear sky
27.8
°
C
27.8
°
27.8
°
55 %
3kmh
1 %
Sun
43
°
Mon
41
°
Tue
32
°
Wed
35
°
Thu
30
°


