Homeराज्यसैदपुर नाला पर भूमिगत नाला और सड़क निर्माण कार्य का मुख्यमंत्री ने...

सैदपुर नाला पर भूमिगत नाला और सड़क निर्माण कार्य का मुख्यमंत्री ने किया निरीक्षण, दिए कार्य में तेजी लाने के निर्देश

Bihar News: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज सैदपुर नाला पर पहाड़ी तक बन रहे भूमिगत नाला और उससे जुड़े फोर लेन सड़क निर्माण कार्य का स्थल निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने शीतला मंदिर फ्लाईओवर के पास के नाला, ड्रेनेज पंपिंग प्लांट (पहाड़ी) और सैदपुर नाला की मौजूदा स्थिति का जायजा लिया और अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह परियोजना अत्यंत महत्वपूर्ण है और इसके पूर्ण होने से सैदपुर, राजेन्द्र नगर, मुसल्लहपुर हाट, गायघाट और पहाड़ी क्षेत्र के लोगों को ट्रैफिक जाम से बड़ी राहत मिलेगी। साथ ही, न्यू पटना बाईपास से जुड़ने का एक नया वैकल्पिक मार्ग भी उपलब्ध होगा। उन्होंने कहा कि इस फोर लेन सड़क के निर्माण से आवागमन सुगम होगा और शहर का स्वरूप भी अधिक सुंदर दिखाई देगा।

निरीक्षण के दौरान नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव अभय कुमार सिंह और नगर आयुक्त अनिमेष परासर ने मुख्यमंत्री को इस परियोजना की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस परियोजना के तहत पटना के 9 ड्रेनेज पंपिंग स्टेशनों और एक एसटीपी (सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट) का जल बहाव सैदपुर नाले से होता है। इस कार्य का निष्पादन बिहार शहरी आधारभूत संरचना विकास निगम लिमिटेड (बुडको) के माध्यम से किया जा रहा है।

इस महत्वाकांक्षी योजना की कुल लागत 259.81 करोड़ रुपये है और इसके अंतर्गत 5.61 किलोमीटर लंबाई का भूमिगत नाला एवं उसके ऊपर सड़क का निर्माण किया जा रहा है।

निरीक्षण के दौरान जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव  दीपक कुमार, सचिव श्री कुमार रवि, पटना के जिलाधिकारी डॉ. चन्द्रशेखर सिंह सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bhāgalpur
clear sky
37.7 ° C
37.7 °
37.7 °
32 %
3.1kmh
0 %
Sun
43 °
Mon
41 °
Tue
32 °
Wed
37 °
Thu
32 °

Most Popular