Bhagalpur News: भागलपुर पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पीएम किसान योजना के लाभुकों के खातों से अवैध निकासी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर साइबर थाना और जिला पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर गिरोह के मुख्य सरगना समेत दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है।
मामला तब सामने आया जब ईशीपुर बाराहाट थाना क्षेत्र के एक किसान ने शिकायत दर्ज कराई कि पीएम किसान योजना के तहत मिलने वाली राशि उसके खाते में नहीं पहुंच रही है। जांच में पता चला कि साइबर ठग फर्जी कॉल कर केवाईसी अपडेट के नाम पर बैंक खातों की गोपनीय जानकारी हासिल कर रहे थे और फिर खातों से पैसे उड़ा रहे थे। इस संबंध में साइबर थाना भागलपुर में मामला दर्ज कर तकनीकी अनुसंधान शुरू किया गया।
जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि मोजाहिदपुर थाना क्षेत्र के वारसलीगंज इलाके में एक घर से इस गिरोह का संचालन हो रहा है। इसके बाद गठित टीम ने 28 फरवरी 2026 को छापेमारी कर दो आरोपियों — अमर कुमार तांती और राहुल कुमार — को गिरफ्तार कर लिया।
छापेमारी के दौरान पुलिस ने 6 लाख 33 हजार रुपये नकद, एक लैपटॉप, दो मोबाइल फोन, बायोमेट्रिक मशीन, मोबाइल प्रिंटर, 10 एटीएम कार्ड और 12 बैंक पासबुक बरामद किए। पुलिस का मानना है कि गिरोह लंबे समय से किसानों और ग्रामीणों को निशाना बनाकर ठगी कर रहा था।
फिलहाल गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है और इस गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है। भागलपुर पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान कॉल पर बैंक या आधार से जुड़ी जानकारी साझा न करें।
भागलपुर में साइबर ठगी का बड़ा खुलासा: पीएम किसान योजना के नाम पर खातों से पैसे उड़ाने वाले गिरोह का सरगना गिरफ्तार
फर्जी कॉल और तकनीकी जाल से किसानों को बना रहे थे शिकार, छापेमारी में लाखों रुपये नकद, लैपटॉप, एटीएम कार्ड और बायोमेट्रिक मशीन बरामद
RELATED ARTICLES
Bhāgalpur
clear sky
37.7
°
C
37.7
°
37.7
°
32 %
3.1kmh
0 %
Sun
43
°
Mon
41
°
Tue
32
°
Wed
37
°
Thu
32
°


