Homeबिहारबाखरपुर दोहरे हत्याकांड का खुलासा: पत्नी की हत्या कर शव गंगा में...

बाखरपुर दोहरे हत्याकांड का खुलासा: पत्नी की हत्या कर शव गंगा में फेंका, नाव पलटी तो साथी की भी गई जान

Crime News:  भागलपुर जिले के बाखरपुर थाना क्षेत्र में हुए सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि वारदात के दौरान एक आरोपी की भी मौत हो गई थी।

घटना 13 जून को सामने आई, जब भवानीपुर ओपी थाना क्षेत्र के गंगा नदी में एक युवक और एक महिला का शव उतराता हुआ मिला। मृतकों की पहचान बंटी कुमार सिंह और उमा देवी के रूप में हुई।

पुलिस जांच में पता चला कि उमा देवी की हत्या उसके पति भिखारी सिंह ने पारिवारिक विवाद के चलते की थी। शव को ठिकाने लगाने के लिए भिखारी सिंह ने अपने साथियों धर्मराज सिंह, राजेश यादव उर्फ लंगड़ा, बंटी सिंह और लालबिहारी यादव उर्फ लालू के साथ साजिश रची।

शवों को गंगा नदी में फेंकने के लिए सभी आरोपी नाव पर सवार होकर निकले, लेकिन इसी दौरान नाव पलट गई और इस हादसे में बंटी सिंह की भी मौत हो गई। इसके बाद घटना की गुत्थी और गहरी हो गई, जिसे पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान और साक्ष्यों के आधार पर सुलझा लिया।

कहलगांव के एसडीपीओ अर्जुन प्रसाद गुप्ता ने बताया कि चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और एक स्कॉर्पियो वाहन को भी जब्त किया गया है। मुख्य आरोपी भिखारी सिंह के खिलाफ हत्या, मारपीट और अन्य संगीन अपराधों के सात मामले पहले से दर्ज हैं।

पुलिस अब घटना में शामिल अन्य संभावित आरोपियों और साजिश से जुड़े पहलुओं की गहराई से जांच कर रही है।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bhāgalpur
scattered clouds
24.9 ° C
24.9 °
24.9 °
37 %
1.7kmh
40 %
Tue
36 °
Wed
34 °
Thu
34 °
Fri
36 °
Sat
36 °

Most Popular