Homeभागलपुर सिटीनवगछिया में दरोगा ने पीटीसी सिपाही पर किया चाकू से हमला, सिपाही...

नवगछिया में दरोगा ने पीटीसी सिपाही पर किया चाकू से हमला, सिपाही की हालत गंभीर

नवगछिया, भागलपुर: शुक्रवार सुबह नवगछिया पुलिस विभाग में एक सनसनीखेज और चौंकाने वाली घटना सामने आई। पुलिस ड्यूटी के दौरान मामूली विवाद हिंसक झड़प में तब्दील हो गया, जिसमें एक दरोगा ने गुस्से में आकर पीटीसी सिपाही विशाल कुमार पर चाकू से हमला कर दिया।

घायल सिपाही को तत्काल अनुमंडल अस्पताल नवगछिया ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे गंभीर हालत में भागलपुर के मायागंज अस्पताल रेफर किया गया। इस दौरान विक्रमशिला सेतु पर भीषण जाम में फंसी एंबुलेंस की वजह से सिपाही की स्थिति और नाजुक हो गई। स्थानीय पत्रकारों की सूझबूझ से रास्ता क्लियर कराया गया और समय पर अस्पताल पहुंचा कर सिपाही की जान बचाई गई।

घायल सिपाही विशाल कुमार ने बताया कि सुबह दरोगा के साथ हल्का-फुल्का मजाक चल रहा था, तभी अचानक दरोगा ने चाकू निकालकर उस पर हमला कर दिया और मौके से फरार हो गया।

पुलिस प्रशासन ने आरोपी दरोगा की गिरफ्तारी के लिए एसआईटी का गठन कर नवगछिया टाउन थाना को पूरे मामले की जांच सौंपी है। पुलिस का दावा है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

सोमजीत कुमार, एम टी, प्रभारी: “हमारी टीम आरोपी की गिरफ्तारी के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है।”

प्रकाश कुमार, घायल सिपाही: “हमें उम्मीद है कि पुलिस दोषी को जल्द पकड़कर न्याय दिलाएगी।”

यह घटना नवगछिया पुलिस महकमे में एक बड़ा संकट पैदा कर चुकी है और विभाग की छवि को लेकर सवाल खड़े कर रही है।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bhāgalpur
overcast clouds
24.4 ° C
24.4 °
24.4 °
79 %
6.6kmh
100 %
Sun
25 °
Mon
36 °
Tue
34 °
Wed
31 °
Thu
33 °

Most Popular