Homeएजुकेशनउत्तर प्रदेश से उपस्थिति दर्ज करने वाली शिक्षिका पर हुई कार्रवाई, वेतन...

उत्तर प्रदेश से उपस्थिति दर्ज करने वाली शिक्षिका पर हुई कार्रवाई, वेतन स्थगित

भागलपुर: जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी द्वारा एक गंभीर शिकायत पर सुनवाई के बाद भागलपुर के इस्माईलपुर प्रखंड अंतर्गत मध्य विद्यालय 519 टोला की शिक्षिका श्रीमती उपासना सिंह के विरुद्ध कार्रवाई का आदेश जारी किया गया है। शिकायत में उल्लेख था कि श्रीमती सिंह उत्तर प्रदेश में रहते हुए विद्यालय में अपनी उपस्थिति दर्ज कर रही थीं।

परिवादी सोहन मंडल, ग्राम मावाड़ी, इस्माईलपुर, नवगछिया द्वारा ऑनलाइन पोर्टल पर शिकायत संख्या 422110109062506339 दर्ज की गई थी। जांच में पाया गया कि शिक्षिका ने दिनांक 2 मई 2025 को विद्यालय से लगभग 298 किलोमीटर दूर रहते हुए उपस्थिति दर्ज की थी।

प्रकरण की सुनवाई के दौरान शिक्षिका अनुपस्थित रहीं। जिला शिक्षा पदाधिकारी के प्रतिनिधि, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना), शिक्षा विभाग भागलपुर ने जांच रिपोर्ट के आधार पर शिक्षिका और विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक से स्पष्टीकरण मांगा है। साथ ही, शिक्षिका का वेतन तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दिया गया है।

प्राप्त स्पष्टीकरण के आधार पर आगे की विभागीय कार्रवाई की जाएगी। जिला कार्यक्रम पदाधिकारी को निर्देशित किया गया है कि यदि स्पष्टीकरण असंतोषजनक पाया जाता है, तो दोषी शिक्षिका एवं प्रधानाध्यापक पर अनुशासनात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bhāgalpur
overcast clouds
26.6 ° C
26.6 °
26.6 °
75 %
5.3kmh
100 %
Mon
38 °
Tue
34 °
Wed
35 °
Thu
30 °
Fri
33 °

Most Popular