Homeभागलपुर सिटीथाना से चंद कदम दूर रातभर बार बालाओं का डांस, वीडियो वायरल

थाना से चंद कदम दूर रातभर बार बालाओं का डांस, वीडियो वायरल

पीरपैंती के जिछो पोखर में कथित अश्लील गानों पर कार्यक्रम, पुलिस की भूमिका पर उठे सवाल

Bhagalpur News: भागलपुर जिले के पीरपैंती थाना क्षेत्र स्थित जिछो पोखर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में बार बालाओं को कथित अश्लील गानों पर डांस करते देखा जा सकता है। बताया जा रहा है कि यह कार्यक्रम थाना से महज कुछ ही दूरी पर आयोजित किया गया था और देर रात तक चलता रहा।
वीडियो में मंच के पीछे प्रखंड प्रमुख और संबंधित पंचायत के मुखिया की तस्वीर भी नजर आ रही है, जिससे मामले ने राजनीतिक रंग भी ले लिया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पूरी रात डीजे की तेज आवाज और डांस का कार्यक्रम चलता रहा, लेकिन पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी।
गौरतलब है कि डीजे और अश्लील गानों को लेकर सख्त दिशा-निर्देश पहले से लागू हैं। इसके बावजूद इस तरह का आयोजन किसकी अनुमति से हुआ और पुलिस प्रशासन की भूमिका क्या रही, यह अब जांच का विषय बन गया है।
घटना का वीडियो वायरल होने के बाद इलाके में चर्चा तेज हो गई है और प्रशासन से कार्रवाई की मांग उठने लगी है।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bhāgalpur
broken clouds
24.2 ° C
24.2 °
24.2 °
66 %
5.4kmh
65 %
Wed
24 °
Thu
33 °
Fri
36 °
Sat
37 °
Sun
40 °

Most Popular