Homeभागलपुर सिटीभागलपुर में समाजसेवी बबली किशोर की अनोखी पहल, स्लम एरिया के बच्चों...

भागलपुर में समाजसेवी बबली किशोर की अनोखी पहल, स्लम एरिया के बच्चों संग मनाई खुशियों भरी होली

V गार्डन विवाह भवन में रंग, मिठास और अपनापन; बच्चों को परोसा भोजन, साथ बैठकर बांटी मुस्कान—त्योहार की सच्ची भावना का दिया संदेश

Bhagalpur News: भागलपुर में होली के अवसर पर शहर में एक भावुक और प्रेरणादायक पहल देखने को मिली, जब समाजसेवी बबली किशोर ने स्लम एरिया के बच्चों के साथ होली उत्सव मनाकर उन्हें खुशियों से भर दिया। V गार्डन विवाह भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में बच्चों के लिए विशेष भोजन की व्यवस्था की गई, जिससे पूरा वातावरण उत्साह, उमंग और रंगों से सराबोर नजर आया।
समारोह के दौरान बबली किशोर ने अपने हाथों से बच्चों को भोजन परोसा और उनके साथ बैठकर समय बिताया। बच्चों ने खुशी-खुशी “हैप्पी होली” कहकर उनका आभार जताया। मासूम चेहरों की मुस्कान और रंगों से सजे माहौल ने कार्यक्रम को बेहद भावनात्मक और यादगार बना दिया।
इस अवसर पर बबली किशोर ने कहा कि कई बच्चे सामाजिक और आर्थिक कारणों से त्योहारों की खुशियों से वंचित रह जाते हैं। ऐसे बच्चों के साथ त्योहार मनाकर उन्हें खुशी देना ही उनका उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि बच्चों की मुस्कान ही उनके लिए सबसे बड़ा पुरस्कार है और इसी भावना के साथ वे हर वर्ष इस तरह का आयोजन करते हैं।
कार्यक्रम ने यह संदेश दिया कि त्योहारों की असली खुशी दूसरों के साथ बांटने में है। इस पहल को उपस्थित लोगों ने सराहते हुए कहा कि समाज में सकारात्मक बदलाव के लिए ऐसे प्रयास प्रेरणादायक हैं।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bhāgalpur
broken clouds
32.7 ° C
32.7 °
32.7 °
42 %
3kmh
54 %
Sun
34 °
Mon
31 °
Tue
35 °
Wed
37 °
Thu
37 °

Most Popular