Homeभागलपुर सिटीसाधु के भेष में आया ठग, महिला से गले की चैन लेकर...

साधु के भेष में आया ठग, महिला से गले की चैन लेकर हुआ फरार — इशाकचक थाना क्षेत्र की घटना

भागलपुर शहर के इशाकचक थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाली ठगी की घटना सामने आई है, जहां एक महिला को अंधविश्वास के जाल में फंसा कर ठग ने गले की चैन लेकर फरार हो गया। यह वारदात न केवल अपराध का मामला है, बल्कि सामाजिक चेतना और जागरूकता की भी एक बड़ी सीख है।

टहलने के दौरान मिला ‘साधु’, फिर दिया धोखा

पीड़िता आशा देवी रोजाना की तरह शनिवार की सुबह टहलने के लिए सैनडिस्क कंपाउंड पहुंची थीं। तभी एक अज्ञात युवक साधु के वेश में उनके पास आया। महिला के अनुसार, युवक ने बताया कि उनके घर पर कोई बड़ा संकट आने वाला है। घबराई महिला ने जब इसका समाधान पूछा, तो उस युवक ने उन्हें अपने गले की सोने की चैन उतारकर देने को कहा, ताकि वह कुछ ‘मंत्र’ पढ़कर संकट को टाल सके।

अंधविश्वास का शिकार बनी महिला

महिला ने डर और अंधविश्वास के कारण अपनी सोने की चैन उतारकर जैसे ही युवक को दी, वह अचानक मौके का फायदा उठाकर वहां से फरार हो गया। जब तक महिला कुछ समझ पाती, वह व्यक्ति आंखों से ओझल हो चुका था। इस घटना से महिला गहरे सदमे में आ गईं।

पुलिस जांच में जुटी, CCTV खंगाले जा रहे

घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने इशाकचक थाना को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और सैनडिस्क कंपाउंड के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू कर दी है। साथ ही स्थानीय लोगों से पूछताछ कर उस युवक की पहचान की कोशिश की जा रही है। पुलिस ने ठग को जल्द पकड़ने का भरोसा दिलाया है।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bhāgalpur
overcast clouds
24.7 ° C
24.7 °
24.7 °
79 %
6.2kmh
100 %
Mon
36 °
Tue
34 °
Wed
31 °
Thu
33 °
Fri
32 °

Most Popular