Homeबिहारविश्व पर्यावरण दिवस पर प्लास्टिक मुक्त भारत की शपथ

विश्व पर्यावरण दिवस पर प्लास्टिक मुक्त भारत की शपथ

केंद्रीय संचार ब्यूरो, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार, पटना द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस 2025 की थीम “प्लास्टिक प्रदूषण को समाप्त करना” पर आज एक परिचर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन दूरदर्शन न्यूज़ बिहार के समाचार प्रमुख सलमान हैदर तथा सीबीसी पटना के उप निदेशक संजय कुमार द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

परिचर्चा का उद्देश्य नागरिकों को सिंगल यूज़ प्लास्टिक के खतरों से अवगत कराना और पत्तों की प्लेट, जूट बैग जैसे पर्यावरण-अनुकूल विकल्पों को अपनाने हेतु प्रेरित करना था। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सिंगल यूज़ प्लास्टिक का त्याग करने की शपथ भी ली।

मुख्य अतिथि  सलमान हैदर ने प्लास्टिक के पशु स्वास्थ्य विशेषकर गायों पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों और शहरी बाढ़ जैसी समस्याओं पर प्रकाश डालते हुए कहा, “संकट गहरा है, लेकिन समाधान सरल — हमें अपनी आदतों में बदलाव लाना होगा।”

सीबीसी पटना के उप निदेशक  संजय कुमार ने अपने संबोधन में प्लास्टिक के इतिहास, इसके पर्यावरणीय, जैविक और सामाजिक प्रभावों पर एक तथ्यात्मक प्रस्तुति दी। उन्होंने दक्षिण कोरिया जैसे देशों के उदाहरणों का उल्लेख करते हुए प्रभावी नियंत्रण उपायों की जानकारी दी।

पीआईबी पटना के सहायक निदेशक कुमार सौरभ ने वैश्विक मंचों जैसे UNEP, UNFCCC और COP-15 के प्रयासों की चर्चा करते हुए “पॉसिबिलिज़्म” की धारणा को रेखांकित किया — कि सकारात्मक मानव क्रियाएं पर्यावरण की दिशा बदल सकती हैं।

दूरदर्शन न्यूज़ पटना के न्यूज़ एडिटर जावेद अख्तर अंसारी ने स्थानीय स्तर पर जनभागीदारी और व्यवहारिक विकल्पों की महत्ता को रेखांकित किया।

कार्यक्रम का संचालन अमरेन्द्र कुमार ने किया और धन्यवाद ज्ञापन प्रकाश कुमार सिंह द्वारा प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर विभाग के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे, साथ ही सीबीसी बिहार क्षेत्र के क्षेत्रीय कार्यालयों के अधिकारी भी ऑनलाइन माध्यम से शामिल हुए।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bhāgalpur
clear sky
26.2 ° C
26.2 °
26.2 °
76 %
5.5kmh
0 %
Mon
26 °
Tue
38 °
Wed
37 °
Thu
32 °
Fri
32 °

Most Popular