HomeSportsराष्ट्रीय खेल दिवस पर भागलपुर में होगा भव्य आयोजन, दौड़ से लेकर...

राष्ट्रीय खेल दिवस पर भागलपुर में होगा भव्य आयोजन, दौड़ से लेकर वॉलीबॉल तक कई प्रतियोगिताएं

भागलपुर: हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती पर पूरे देश में हर वर्ष की तरह इस बार भी 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा। इसी क्रम में भागलपुर में भी तीन दिवसीय खेल महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम खेल विभाग, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण एवं जिला प्रशासन भागलपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होगा।

श्रद्धांजलि और दौड़ से होगी शुरुआत

खेल दिवस का शुभारंभ 29 अगस्त की सुबह 6 बजे सैंडिस कंपाउंड, स्टेशन क्लब के सामने मेजर ध्यानचंद को श्रद्धांजलि अर्पित कर किया जाएगा। इसके बाद सुबह 6:45 बजे पुरुष वर्ग की 3 किलोमीटर दौड़ प्रतियोगिता और सुबह 7 बजे वरिष्ठ नागरिकों के लिए 1 किलोमीटर तेज पैदल चाल का आयोजन किया जाएगा।

लाइव प्रसारण और विद्यालयों में प्रतियोगिताएं

खेल दिवस पर राजगीर में आयोजित हीरो एशिया पुरुष हॉकी चैंपियनशिप 2025 के उद्घाटन समारोह का टीवी और प्रोजेक्टर पर सीधा प्रसारण खेल भवन भागलपुर में दोपहर 2 बजे दिखाया जाएगा।
इसके साथ ही जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने निर्देश दिया है कि सभी विद्यालयों में खेल क्विज, भाषण और पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की जाए। स्मार्ट क्लास संचालित विद्यालयों में दोपहर 2 बजे से हॉकी चैंपियनशिप का लाइव प्रसारण भी दिखाया जाएगा।

फैन पार्क और मनोरंजक खेल

30 अगस्त को सैंडिस कंपाउंड कैफेटेरिया के सामने फैन पार्क बनाया जाएगा। यहां स्पून रेस और म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता का आयोजन होगा। इसी दिन सुबह 8:30 बजे 100 मीटर दौड़, दोपहर 2 बजे कबड्डी, दोपहर 2 बजे योगा (ओपन कैटेगरी एवं सीनियर सिटीजन) और शाम 4 बजे वॉलीबॉल पुरुष वर्ग की प्रतियोगिता आयोजित होगी।

साइकिलिंग के साथ होगा समापन

31 अगस्त की सुबह 6:30 बजे “संडे ऑन साइकिल” कार्यक्रम का आयोजन सैंडिस कंपाउंड से किया जाएगा।
सभी प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त खिलाड़ियों को मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bhāgalpur
overcast clouds
24.4 ° C
24.4 °
24.4 °
79 %
6.6kmh
100 %
Sun
25 °
Mon
36 °
Tue
34 °
Wed
31 °
Thu
33 °

Most Popular