Bhagalpur News: गर्मी के मौसम को देखते हुए जिले में पेयजल संकट से निपटने के लिए प्रशासन ने बड़ी पहल की है। लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग (पीएचईडी) की ओर से खराब पड़े चापाकलों की त्वरित मरम्मत के लिए चलंत चापाकल मरम्मती दल को रवाना किया गया। जिला समाहरणालय परिसर से जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने हरी झंडी दिखाकर इन विशेष वाहनों को रवाना किया।
इस मौके पर जिलाधिकारी ने बताया कि जिले के सभी 16 प्रखंडों और भागलपुर नगर निगम क्षेत्र में खराब पड़े चापाकलों की मरम्मत के लिए यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत कई चलंत मरम्मती दल गठित किए गए हैं, जो अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर खराब चापाकलों को ठीक करेंगे।
प्रशासन की ओर से भेजे गए प्रत्येक वाहन में चापाकल की मरम्मत के लिए आवश्यक उपकरण, स्पेयर पार्ट्स और अन्य सामग्री उपलब्ध कराई गई है। साथ ही वाहनों में प्रशिक्षित मैकेनिक और तकनीकी कर्मी भी मौजूद रहेंगे, जो मौके पर पहुंचकर खराब चापाकलों की तुरंत मरम्मत करेंगे, ताकि लोगों को पेयजल की समस्या का सामना न करना पड़े।
जिलाधिकारी ने कहा कि गर्मी के दिनों में ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में चापाकल ही पेयजल का प्रमुख स्रोत होते हैं। इसलिए प्रशासन का प्रयास है कि खराब पड़े सभी चापाकलों को जल्द से जल्द दुरुस्त किया जाए और लोगों को निर्बाध पेयजल उपलब्ध कराया जाए।
साथ ही आम लोगों की सुविधा के लिए विभाग की ओर से एक टोल फ्री नंबर भी जारी किया गया है। इस नंबर पर कॉल कर लोग अपने क्षेत्र में खराब चापाकल की सूचना दे सकते हैं। सूचना मिलते ही मरम्मत दल तुरंत संबंधित स्थान पर पहुंचकर चापाकल को ठीक करेगा।
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि यदि उनके आसपास कोई चापाकल खराब है तो वे तुरंत सूचना दें, ताकि उसे जल्द से जल्द दुरुस्त कर पेयजल व्यवस्था को सुचारु बनाया जा सके।
भागलपुर में पेयजल व्यवस्था मजबूत करने की पहल: चलंत चापाकल मरम्मती दल रवाना, डीएम ने दिखाई हरी झंडी
16 प्रखंड और नगर निगम क्षेत्र में खराब पड़े चापाकलों की होगी तुरंत मरम्मत, टोल फ्री नंबर पर सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचेगी टीम
RELATED ARTICLES
Bhāgalpur
overcast clouds
24.7
°
C
24.7
°
24.7
°
79 %
6.2kmh
100 %
Mon
36
°
Tue
34
°
Wed
31
°
Thu
33
°
Fri
32
°


