Homeबिहारनवगछिया में नाबालिग से डेढ़ माह तक करवाई गई चोरी, विरोध करने...

नवगछिया में नाबालिग से डेढ़ माह तक करवाई गई चोरी, विरोध करने पर बेरहमी से पीटा गया – वीडियो वायरल

Crime News:  खरीक थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जिसमें एक नाबालिग बच्चे से पिछले डेढ़ महीने से जबरन चोरी करवाई जा रही थी। डराने-धमकाने और पिटाई के जरिए उसे चोरी के लिए मजबूर किया गया। मामले का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है, जिससे पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया है।

चोरी नहीं करने पर लकड़ी से की जाती थी पिटाई

पीड़ित बच्चे के परिवार के अनुसार, क्षेत्र के ही कुछ किशोरों ने उस मासूम को अपने कब्जे में ले रखा था और घरों में चोरी करवाते थे। चोरी की रकम पूरी न देने पर उसे मोटी लकड़ी से बेरहमी से पीटा जाता था। यह अमानवीय व्यवहार लगातार डेढ़ महीने तक चलता रहा।

45 हजार रुपये तक की चोरी का आरोप

परिवार ने बताया कि घटना का खुलासा तब हुआ जब 8 जून को घर से पैसे गायब होने पर पूछताछ की गई। तब जाकर बच्चे ने अपनी आपबीती सुनाई। अब तक कुल 45,000 रुपये की चोरी की बात सामने आ चुकी है।

परिजनों ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

परिजनों का आरोप है कि खरीक थाना में शिकायत देने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। जब पीड़ित पक्ष ने नवगछिया एसपी कार्यालय का रुख किया तो उन्होंने पुलिस पर आरोप लगाया कि आवेदन के मजमून से छेड़छाड़ की गई और आरोपियों को नामजद नहीं किया गया।

एसपी ने दिए जांच के आदेश

मामले को गंभीरता से लेते हुए नवगछिया पुलिस अधीक्षक ने जांच के आदेश दे दिए हैं। उन्होंने आश्वासन दिया है कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाया जाएगा।

पीड़ित परिवार की प्रशासन से अपील

बच्चे की मां ने प्रशासन से मांग की है कि दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए और नाबालिगों के शोषण पर रोक लगाने के लिए सख्त कदम उठाए जाएं।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bhāgalpur
overcast clouds
30.5 ° C
30.5 °
30.5 °
50 %
5.7kmh
100 %
Sun
31 °
Mon
34 °
Tue
35 °
Wed
37 °
Thu
37 °

Most Popular